CM नीतीश के ट्वीट का तेजस्वी ने दिया ये जवाब, लालू ने भी दिया साथ, जानिए
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आजकल सुबह नौ बजे एक ट्वीट करते हैं और बिना किसी का नाम लिए ही विरोधियों पर तंज कसते हैं। नीतीश के आज के ट्वीट पर लालू और तेजस्वी ने जवाब दिया है।
पटना [जेएनएन]। सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आजकल सुबह नौ बजे ट्वीट करते हैं और बिना किसी का नाम लिए ही अपने ट्वीट के जरिए विरोधियों पर कड़ा प्रहार करते हैं।
आज का ट्वीट करते हुए नीतीश कुमार ने फिर नाम लिए ही लिखा कि घोटालों को उजागर करना और घोटालेबाजों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना ही घोटाला है !! उनके इस ट्वीट पर लालू यादव और तेजस्वी यादव ने जवाबी हमला किया है।
शुक्रवार सुबह नौ बजे का ट्वीट....
घोटालों को उजागर करना और
घोटालेबाजों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना ही घोटाला है !!
— Nitish Kumar (@NitishKumar) December 1, 2017
गुरुवार सुबह नौ बजे का ट्वीट...
भ्रष्टाचार शिष्टाचार है।
उसके खिलाफ कार्रवाई अनाचार है !!
— Nitish Kumar (@NitishKumar) November 30, 2017
बुधवार सुबह नौ बजे का ट्वीट ...
जान की चिंता, माल-मॉल की चिंता,
सबसे बड़ी देशभक्ति है !
— Nitish Kumar (@NitishKumar) November 29, 2017
मंगलवार सुबह नौ बजे का ट्वीट..
राज्य सरकार द्वारा 'Z' Plus और SSG की मिली हुई सुरक्षा के बावजूद केंद्र सरकार से NSG और CRPF के सैकड़ों सुरक्षा कर्मियों की उपलब्धता के जरिए लोगों पर रौब गांठने की मानसिकता, साहसी व्यक्तित्व का परिचायक है!
— Nitish Kumar (@NitishKumar) November 28, 2017
नीतीश कुमार के ट्वीट का जवाब देते हुए तेजस्वी ने भी जवाबी ट्वीट किया है और उसके बाद लालू ने भी इसपर जवाब दिया है। तेजस्वी ने नीतीश को जवाब देते हुए लिखा है कि मुख्यमंत्री घोटालों पर अपना मुँह क्यों नहीं खोलते? छुपो न छुपो न.. !ना..ना..ना ऐसे ना छुपो..ना चुपो! जनता जवाब माँग रही है महोदय?
मुख्यमंत्री घोटालों पर अपना मुँह क्यों नहीं खोलते? छुपो न छुपो न.. !ना..ना..ना ऐसे ना छुपो..ना चुपो! जनता जवाब माँग रही है महोदय?
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) December 1, 2017
अपने अगले ट्वीट में तेजस्वी ने लिखा है कि घोटालों पर चुप रहना ही सबसे बड़ा घोटाला है और छोटे कर्मचारियों को ही बलि बनाना सबसे बड़ी कार्यवाई है।
घोटालों पर चुप रहना ही सबसे बड़ा घोटाला है और छोटे कर्मचारियों को ही बलि बनाना सबसे बड़ी कार्यवाई है।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) December 1, 2017
तेजस्वी के साथ ही लालू प्रसाद यादव ने भी नीतीश पर ट्वीट के जरिए हमला किया लालू ने जवाब देते हुए लिखा कि पेट्रोल -80 रुपए, टमाटर -80 रुपए, प्याज -80 रुपए, ना ग़रीब चंदा देता है, ना TRP! तो महँगाई पर बात कौन करेगा? करेगा वह जातिवादी और भ्रष्टाचारी कहलाएगा।
पेट्रोल -80 रुपए
टमाटर -80 रुपए
प्याज -80 रुपए
ना ग़रीब चंदा देता है, ना TRP! तो महँगाई पर बात कौन करेगा? करेगा वह जातिवादी और भ्रष्टाचारी कहलाएगा।
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) December 1, 2017
सुरक्षा कटौती के बाद मचा है बवाल...
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा में कटौती करने के बाद बिहार की राजनीति में बवाल मचा और लोगों ने तरह-तरह के कॉमेंट किए। लालू यादव ने सीएम नीतीश और पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर मुझे कुछ हो गया तो इसकी जिम्मेदारी बिहार सरकार और केंद्र सरकार की होगी।
लालू के बयान के बाद उनके बेटे, तेजस्वी और तेजप्रताप ने तीखे हमले किए और पीएम मोदी के खिलाफ भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसके साथ ही राज्य सरकार पर तरह-तरह के आरोप लगाए। उसके बाद सीएम नीतीश ने भी कमान संभाली और बिना नाम लिए ही लोगों पर वार करना शुरू किया है। जिसका जवाब भी मिल रहा है।