Move to Jagran APP

झारखंड विधानसभा चुनाव: शंखनाद करने रांची जाएंगे सीएम नीतीश, कर सकते बड़ी घोषणा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार झारखंड विधानसभा में जदयू को मजबूती देने और चुनावी शंखनाद करने सात सितंबर को रांची जाएंगे। नीतीश चुनाव के लिए बड़ी घोषणा भी कर सकते हैं।

By Kajal KumariEdited By: Published: Tue, 03 Sep 2019 09:19 AM (IST)Updated: Tue, 03 Sep 2019 10:57 PM (IST)
झारखंड विधानसभा चुनाव: शंखनाद करने रांची जाएंगे सीएम नीतीश, कर सकते बड़ी घोषणा
झारखंड विधानसभा चुनाव: शंखनाद करने रांची जाएंगे सीएम नीतीश, कर सकते बड़ी घोषणा

पटना, जेएनएन। झारखंड विधानसभा (Jharkhand assembly election) से पहले जदयू  (JDU) में जान फूंकने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) सात सितंबर को रांची (Ranchi) जाएंगे। विधानसभा चुनाव से पहले बिहार के मुख्यमंत्री सह जदयू (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार का रांची दौरा राजनीतिक गलियारों में अहम माना जा रहा है।

loksabha election banner

बता दें कि सात सितंबर को झारखंड जदयू द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया है जिसमें नीतीश कुमार न केवल संगठन मजबूती को लेकर कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं को टिप्स देंगे बल्कि चुनावी शंखनाद भी करेंगे।

इस बारे में प्रदेश जदयू अध्यक्ष सालखन मुर्मू (Salkhan Murmu) की मानें तो सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार झारखंड विधानसभा चुनाव में पार्टी के अकेले दम पर चुनाव मैदान में उतरने की घोषणा भी करेंगे।

एेसे में निश्चित तौर पर यदि ये घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के द्वारा की जाती है तो अपने आप में ये एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनेगा क्योंकि बिहार में बीजेपी का साथ लेकर सरकार चला रही जदयू की आखिर क्या मजबूरी है कि वो पड़ोसी राज्य झारखंड में बीजेपी से हाथ छुड़ाने में लगी है? इसका असर बिहार विधानसभा चुनाव में भी देखने को मिल सकता है। 

सात सितंबर को पटना से रांची पहुंचने के बाद नीतीश कुमार का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया जाएगा। सम्मेलन में बिहार के कई मंत्री और झारखंड के प्रभारी रामसेवक सिंह सहित पार्टी के बड़े नेता भी शिरकत करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.