विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Weather: राजधानी पटना समेत 13 जिलों में छाए रहेंगे बादल, गरज के साथ हल्की बारिश के आसार

By prabhat ranjanEdited By: Yogesh Sahu
Published: Mon, 27 Mar 2023 12:43 AM (IST)Updated: Mon, 27 Mar 2023 12:45 AM (IST)

मौसम विभाग ने पटना समेत 13 जिलों में बादल छाए रहने और मेघ गर्जन के साथ हल्की वर्षा के आसार होने की जानकारी दी है। 37.4 डिग्री सेल्सियस के साथ खगड़िया में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान। 35.9 डिग्री सेल्सियस तापमान राजधानी पटना का रहा।

Bihar Weather: राजधानी पटना समेत 13 जिलों में छाए रहेंगे बादल, बदलों के गरजने के साथ हल्की बारिश के आसार
Bihar Weather: राजधानी पटना समेत 13 जिलों में छाए रहेंगे बादल, बदलों के गरजने के साथ हल्की बारिश के आसार

जासं, पटना। राजधानी समेत प्रदेश के मौसम में अगले 24 घंटों के दौरान बदलाव के आसार हैं। पटना समेत प्रदेश के 13 जिलों के एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन, बिजली चमकने के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा का पूर्वानुमान है।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार एक ट्रफ रेखा दक्षिण पूर्व उत्तरप्रदेश से होकर मध्यप्रदेश, विदर्भ व आंतरिक कर्नाटक तक बनी हुई है। इनके प्रभाव में मौसम में बदलाव के आसार हैं।

रविवार को पटना समेत प्रदेश के 22 जिलों के अधिकतम तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई। 37.4 डिग्री सेल्सियस के साथ खगड़िया में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

वहीं, राजधानी के अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के गया, नवादा, औरंगाबाद, डेहरी, किशनगंज के अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की गई।

सतही हवा की गति इस दौरान 10-15 किमी प्रतिघंटा रहेगी। वहीं झोंके के साथ तेज हवा की रफ्तार 30-40 किमी प्रति घंटा रहने का पूर्वानुमान है।

इन शहरों के तापमान में वृद्धि 

पटना के अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री, शेखपुरा में दो डिग्री, बांका में 2.8 डिग्री, भागलपुर में 1.6 डिग्री, कटिहार में 2.6 डिग्री, बेगूसराय में 1.1 डिग्री, मुजफ्फरपुर में दो डिग्री, छपरा में 0.2 डिग्री, वैशाली में 0.7 डिग्री, वाल्मीकि नगर में 3.3 डिग्री की वृद्धि हुई है।

वहीं, पुपरी में 0.4 डिग्री, सुपौल में 1.9 डिग्री, फारबिसगंज में 1.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम
पटना 35.9 16.0
गया 35.0 16.8
भागलपुर 35.8 14.7
पूर्णिया 35.1 14.5
वाल्मीकि नगर 35.0 17.6
मुजफ्फरपुर 33.0 11.4
छपरा 34.2 11.5
डेहरी 36.2 16.7
मोतिहारी 34.0 16.0
वैशाली 35.3 16.6
औरंगाबाद 34.6 15.8
बांका 36.6 17.9
कटिहार 33.9 13.0

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।