मौसम ने संडे का मजा कर दिया दोगुना, पटना में झमाझम बारिश Patna News
पटना के मौसम में रविवार को बड़ा परिवर्तन हुआ है। राजधानी में तेज हवाएं चल रही हैं। कई दिनों बाद तपिश से राहत मिलने के कारण लोग घरों से निकल रहे हैं।
By Akshay PandeyEdited By: Published: Sun, 30 Jun 2019 11:13 AM (IST)Updated: Sun, 30 Jun 2019 11:17 AM (IST)
पटना, जेएनएन। राजधानी पटना में गर्मी से राहत मिली है। रविवार की सुबह से धूप पर बादलों ने डेरा जमा लिया है। इससे मौसम खुशनुमा हो गया है। तेज बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया है। कई दिन से जारी तपिश से राहत मिलने के कारण लोग घर से बाहर निकल रहे हैं। इतवार की छुट्टी पर मौसम ने मजा दोगुना कर दिया है। इस बीच पटना का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।
एेसे में लोगों का बाहर निकलना शुरू हो गया है। पार्कों में पटनाइट्स का जुटान हो रहा है। धूल भरी हवा चल रही है। इधर, शनिवार की सुबह आठ बजे से ही राजधानी का पारा चढ़ने लगा था। दिन चढ़ने के साथ-साथ वातावरण में उमस भी बढ़ती गई। शुक्रवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी की हवा में नमी 48 फीसद रिकॉर्ड की गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें