विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार में पांच हिंदू बने ईसाई

By Mrityunjay Kumar Edited By:
Published: Wed, 17 Dec 2014 10:07 AM (IST)Updated: Wed, 17 Dec 2014 10:09 AM (IST)

बुद्धुचक थाना क्षेत्र के बोरहिया गांव में सोमवार की शाम अति पिछड़ा वर्ग की तीन महिलाओं व दो पुरुषों ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

कहलगांव। बुद्धुचक थाना क्षेत्र के बोरहिया गांव में सोमवार की शाम अति पिछड़ा वर्ग की तीन महिलाओं व दो पुरुषों ने स्वेच्छा से ईसाई धर्म स्वीकार कर लिया। इस मौके पर बनाए गए अस्थाई गिरजाघर में प्रभु ईसा मसीह का जन्म दिन मनाया गया। भजन, प्रार्थना और प्रवचन का भी आयोजन किया गया।

धर्म परिवर्तन करने वालों में बासुदेव मंडल, राधे मंडल, बाबूलाल मंडल की पत्नी सुनिता देवी, दुर्गेश मंडल की पत्नी ललिता देवी एवं स्व.रामू मंडल की पत्नी पावो देवी उर्फ पवनी देवी शामिल हैं। इस अवसर पर आयोजित समारोह में जीसीएजी चर्च नवगछिया के मास्टर मु. मोकीम, वीरेद्र मंडल, अरविंद मंडल, संजय मंडल, जीवन शर्मा, किरण देवी और भागलपुर व अन्य जगहों से आए लोग मौजूद थे।

वहीं ईसा मसीह का जन्मदिन मनाने भजन, प्रवचन एवं ईसाई धर्म ग्रहण करने की सूचना मिलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए। इसे देख बाहर से आए लोग गांव से चले गए। जबकि घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष गांव पहुंचे और धर्म परिवर्तन करने वालों से लिखित बयान लिया। वहीं पूर्व विधायक अंबिका प्रसाद ने अपने आवास पर बासुदेव मंडल को पुन: धर्म परिवर्तन करने की सलाह दी परंतु वह नहीं माना। हालांकि बुद्धुचक के थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार ने कहा है कि धर्म परिवर्तन करने वालों ने लिखकर दिया है कि उन्होंने ईसाई धर्म स्वीकार नहीं किया है। उनकी ईसा मसीह में आस्था है।