यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Chirag Paswan: चिराग पासवान के साथ बैठी मिस्ट्री गर्ल का हो गया खुलासा, जानिए कौन है यह खूबसूरत लड़की?
Bihar Politics चिराग पासवान ने बिहार में एक बार फिर से अपने हिस्से में आई 5 में से 5 लोकसभा ...और पढ़ें

HighLights
- चिराग पासवान की लड़की के साथ एक तस्वीर को लेकर मीडिया में खूब चर्चा हो रही है।
- केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की शादी को लेकर भी जोर शोर से अटकलें लगाई जाने लगी हैं।
डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Political News Today: चिराग पासवान इन सफलता की बुलंदियों को तेजी से छूते नजर आ रहे हैं। बिहार में 5 में 5 लोकसभा सीटें जीतकर उन्होंने फिर दिखा दिया कि वह अभी भी पावरफुल हैं। इतना ही नहीं सियासी हिस्से को छोड़ दें तो वह आजकल लड़कियों के बीच भी जबरदस्त तरीके से छाए हुए हैं।
कहा तो यह भी जा रहा है कि वह इन दिनों चिराग पासवान (Chirag Paswan) नेशनल क्रश बने हुए हैं। वहीं इन सब के बीच अब उनकी शादी की चर्चा भी जोर पकड़ ली है। वही उनकी मां ने भी अब इशारा कर दिया है कि अब चिराग पासवान की शादी करने का समय हो गया है।

मिस्ट्री गर्ल के साथ तस्वीर के बाद चर्चा में चिराग पासवान
लेकिन इन सब के बीच अब चिराग पासवान एक बार फिर से सोशल मीडिया में चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, सोशल मीडिया में एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसे लेकर सोशल मीडिया में तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। लेकिन आज हम आपलोगों को इस तस्वीर से पर्दा हटाने वाले हैं। हम बताएंगे कि आखिर चिराग पासवान के साथ बैठी लड़की कौन है? किस परिवार से नाता रखती हैं?
चिराग के साथ बैठी लड़की दिग्गज नेता की बेटी
दरअसल, चिराग पासवान के साथ बैठी लड़की दिग्गज नेता और उत्तराखंड के पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी आरुषि निशंक हैं। आरुषि निशंक सोशल मीडिया पर अक्सर एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी शानदार स्टोरी और तस्वीरें मौजूद हैं।
क्या करती हैं आरुषि निशंक
बता दें कि आरुषि निशंक फिल्म में एक्टिंग करती हैं। हाल में ही उनकी फिल्म तारिणी रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उन्होंने शानदार एक्टिंग की थी। इसके अलावा आरुषि स्पर्श गंगा एनजीओ की को फाउंडर भी हैं। वह सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती हैं।
.jpg)
चिराग के साथ तस्वीर आने पर सोशल मीडिया पर लगने लगीं अटकलें
बता दें कि चिराग पासवान के साथ आरुषि की तस्वीर आते ही कई तरह की अटकलें लगने लगीं। चिराग पासवान को तो शादी की बधाई भी मिलने लगी। इतना ही नहीं एक लड़की ने लिखा कि हे भगवान हमारा दिल ही टूट गया, अब हम क्या करें। वहीं एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि चिराग पासवान से शादी कर लीजिए, जोड़ी अच्छी जम रही है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि आप चिराग पासवान से शादी कर बिहार की बहू बन जाइए।
यह भी पढ़ें
