शादी के सवाल पर चिराग पासवान ने खोले दिल के राज, बोले- अभी CM बनना पहली प्राथमिकता
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने एक इंटरव्यू में अपनी राजनीतिक प्राथमिकताओं और निजी जिंदगी पर खुलकर बात की। उन्होंने शादी ...और पढ़ें

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान
HighLights
चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री की कुर्सी को शादी से अधिक प्राथमिकता दी।
उन्होंने कहा कि अभी वह शादी के लिए तैयार नहीं हैं।
चिराग को मां की डांट से नहीं, जनता की नाराजगी से डर लगता है।
डिजिटल डेस्क, पटना। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान अपनी राजनीतिक प्राथमिकताओं के साथ निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में उनसे शादी, मुख्यमंत्री की कुर्सी और जनता से जुड़े कुछ दिलचस्प सवाल पूछे गए। चिराग ने इन सवालों का बेबाकी से जवाब दिया। उनके जवाबों में जहां राजनीतिक महत्वाकांक्षा की झलक दिखी, वहीं निजी जिंदगी को लेकर उनका नजरिया भी सामने आया।
शादी के बजाय मुख्यमंत्री की कुर्सी को दी प्राथमिकता
इंटरव्यू के दौरान चिराग पासवान से पूछा गया कि अगर उनके सामने शादी और मुख्यमंत्री की कुर्सी में से किसी एक को चुनने का विकल्प हो तो वह किसे प्राथमिकता देंगे? इस पर उन्होंने बिना देर किए मुख्यमंत्री की कुर्सी का नाम लिया।
चिराग ने स्पष्ट कहा कि वह निश्चित रूप से मुख्यमंत्री की कुर्सी चुनेंगे, क्योंकि फिलहाल वह शादी के लिए तैयार नहीं हैं। उनके इस जवाब ने उनकी राजनीतिक प्राथमिकता को लेकर चल रही चर्चाओं को नया मोड़ दे दिया।
मां की डांट से नहीं, जनता की नाराजगी से लगता है डर
वहीं पूछा गया कि उन्हें मां की डांट से ज्यादा डर लगता है या जनता की नाराजगी से? इस पर चिराग ने कहा कि उन्हें मां की डांट तो कभी पड़ी ही नहीं, लेकिन जनता की नाराजगी वह बर्दाश्त नहीं कर पाएंगे।
जनता को बताया अपनी सबसे बड़ी ताकत
चिराग पासवान ने कहा कि जनता उनके लिए सब कुछ है और वह हमेशा जनता के लिए काम करना चाहते हैं। उनके मुताबिक, जनता का विश्वास और समर्थन उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है।