विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में संभावना तलाश रहे चिराग, NDA में बढ़ सकती है खटपट

Published: Wed, 28 Aug 2024 09:55 PM (IST)

हाल ही में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने झारखंड में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक की ...और पढ़ें

लोजपा-रामविलास के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान। फाइल फोटो
लोजपा-रामविलास के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान। फाइल फोटो

HighLights

  1. जम्मू कश्मीर इकाई के प्रदेश अध्यक्ष से चिराग ने की मुलाकात
  2. झारखंड के साथ जम्मू-कश्मीर में भी चुनाव लड़ने की तैयारी

राज्य ब्यूरो, पटना। एनडीए सरकार में शामिल लोजपा-रामविलास के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान कई मौकों पर विपक्ष के मुद्दों के साथ जाकर भाजपा को असहज कर चुके हैं।

अब चिराग जम्मू कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी के लिए संभावना तलाश रहे हैं। इसके मद्देनजर चिराग से बुधवार को नई दिल्ली में अपनी पार्टी के जम्मू कश्मीर इकाई के प्रदेश अध्यक्ष रफी मलिक के नेतृत्व में आए प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की।

झारखंड में अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा 

इस दौरान, चिराग ने जम्मू कश्मीर के विधानसभा चुनाव संबंधी रणनीति पर चर्चा की। प्रतिनिधि मंडल ने विधानसभा चुनाव से संबंधित निर्णय लेने के लिए चिराग पासवान को अधिकृत किया है।

पिछले दिनों में रांची में अपनी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में झारखंड विधानसभा चुनाव में अकेले लड़ने की घोषणा कर चुके हैं।

चिराग के करीबी एक नेता ने बताया कि चिराग देश के सभी राज्यों में पार्टी को विस्तार देने तथा संगठन को मजबूती देने पर कार्य कर रहे हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद चिराग के पहुंचने पर होगा भव्य स्वागत

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का अध्यक्ष चुने जाने के बाद केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान आज पहली बार पटना पहुंचेंगे। शाम में पटना पहुंचने पर हाजीपुर के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। जिले के सभी पार्टी पदाधिकारी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करने के लिए पटना एयरपोर्ट पर उपस्थित रहेंगे।

इस संबंध में पार्टी के वरिष्ठ नेता कमलेश राय ने कहा कि जिले के सभी पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने नेता का भव्य स्वागत करने के लिए पटना पहुंचेंगे। इन्होंने कहा कि आने वाला समय चिराग पासवान का होगा। इन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर हाजीपुर की जनता काफी हर्ष व्यक्त कर रही है।

इन्होंने राज्यसभा सदस्य के रूप में रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के निर्विरोध चुने जाने पर भी हर्ष व्यक्त किया और कहा कि 2025 का विधानसभा चुनाव में एनडीए की बड़ी जीत होगी। बिहार में एनडीए की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता है। जनता का आशीर्वाद एनडीए को प्राप्त है।

यह भी पढ़ें-

Chirag Paswan: चिराग को संतुलित करने के लिए BJP बढ़ा रही है पारस का भाव, अंदर की कई बातें आईं सामने

Chirag Paswan: 'आज से 3 साल पहले मेरी...', चिराग पासवान का सबसे बड़ा खुलासा; सियासी गलियारों में मची हलचल