विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चिराग पासवान की पार्टी उत्तर प्रदेश में लड़ेगी विधानसभा चुनाव, सभी 403 सीटों में उतरने की तैयारी

Published: Tue, 29 Sep 2026 10:07 PM (IST)

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सभी 403 सीटों पर ताल ठोकने की तैयारी में है।

चिराग पासवान। फाइल फोटो

चिराग पासवान। फाइल फोटो

HighLights

  1. लोजपा (रामविलास) यूपी की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

  2. NDA से गठबंधन या अकेले लड़ने को तैयार चिराग पासवान।

  3. युवाओं के मुद्दों पर फोकस, प्रयागराज में किया मेगा शो।

डिजिटल डेस्क, पटना। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) आगामी उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में ताल ठोकने की तैयारी में है। मंगलवार को उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उनकी पार्टी यूपी की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।

चिराग पासवान ने यह भी कहा कि अगर NDA के साथ गठबंधन होता है अच्छी बात है, वरना उनकी पार्टी अकेले भी चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि गठबंधन का क्या स्वरूप होगा, इसका फैसला समय पर होगा। लोजपा (रामविलास) हर परिस्थिति का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

चिराग ने कहा कि बिहार के साथ-साथ लोजपा को यूपी में भी भरपूर समर्थन मिल रहा है। जिस प्रकार से युवा उनके 'यूथ बोले तो' कार्यक्रम में आ रहे हैं, वह इस बात को साबित करता है।

रविवार में किया था बड़ा कार्यक्रम

चिराग पासवान ने प्रयागराज के परेड मैदान में एक मेगा शो किया था। इस कार्यक्रम में उन्होंने युवाओं से संवाद किया और पेपर लीक और परीक्षाओं का रद होना जैसे मुद्दे उठाए।

कार्यक्रम की प्रस्तावना साझा करते हुए खुद को युवाओं का बड़ा भाई बताकर तालियां बटोरी। मंच से जो दो बड़ी बातें लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के मुखिया ने कही, उनमें युवा आयोग का गठन कराने के साथ पढ़े लिखे युवाओं के राजनीति में आने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें- बिहार में SIR पर सियासी घमासान, चिराग ने विपक्ष की CEC इस्तीफे की मांग को बताया 'सेलेक्टिव क्रिटिसिज्म'