विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में SIR पर सियासी घमासान, चिराग ने विपक्ष की CEC इस्तीफे की मांग को बताया 'सेलेक्टिव क्रिटिसिज्म'

Published: Tue, 29 Sep 2026 04:08 PM (IST)

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा ...और पढ़ें

चिराग पासवान

चिराग पासवान

HighLights

  1. चिराग पासवान ने CEC इस्तीफे की मांग पर विपक्ष को घेरा।

  2. विपक्ष पर चुनाव आयोग पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया।

  3. चुनाव आयोग की गरिमा बनाए रखना सभी दलों की जिम्मेदारी।

राज्य ब्यूरो, पटना। चुनाव आयोग और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर जारी सियासी बयानबाजी के बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने विपक्ष के रवैये को 'सेलेक्टिव क्रिटिसिज्म' बताया और कहा कि चुनाव आयोग पर लगातार सवाल उठाकर भ्रम की स्थिति पैदा करने की कोशिश की जा रही है।

'जहां विपक्ष की सरकार बनी, वहां नतीजों पर सवाल नहीं'

मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में चिराग ने कहा कि विपक्ष उन राज्यों में चुनाव जीतने के बाद चुनाव आयोग के नतीजों पर सवाल नहीं उठाता, जहां उसकी सरकार बनती है।

उन्होंने कहा, "केरल हो या हिमाचल, जब वहां विपक्ष ने चुनाव जीता और सरकार बनाई तो चुनाव आयोग पर सवाल नहीं उठाया गया। यह सेलेक्टिव क्रिटिसिज्म है।"

चुनाव आयोग की गरिमा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी

चिराग ने कहा कि चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संवैधानिक संस्था है और उसकी गरिमा बनाए रखना सभी राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया को लेकर यदि किसी को कोई आपत्ति है तो उसे तथ्यों के आधार पर अपनी बात रखनी चाहिए।

SIR पर जारी है आरोप-प्रत्यारोप का दौर

एसआइआर को लेकर विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवालों के बीच चुनाव आयोग अपना पक्ष पहले ही स्पष्ट कर चुका है। इसके बावजूद राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

यह भी पढ़ें- बिहार में SIR पर कांग्रेस का बड़ा हमला, CEC के इस्तीफे की मांग; मतदाता सूची से हटे नाम बहाल करने की मांग