विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चिराग पासवान के मन में क्या है? बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पद पर दिया क्लियर कट जवाब

Published: Mon, 02 Jun 2025 07:32 PM (IST)

Bihar Politics चिराग पासवान ने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में उन्होंने कहा ...और पढ़ें

Chirag Paswan: लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रमुख चिराग पासवान।
Chirag Paswan: लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रमुख चिराग पासवान।

HighLights

  1. चिराग पासवान लड़ेंगे बिहार चुनाव?
  2. पटना में सियासी हलचल हुई तेज

डिजिटल डेस्क, पटना/नई दिल्ली/रायपुर। Chirag Paswan Bihar Politics: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो रहा है। इस बीच चिराग ने कई बातों पर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि पार्टी कहेगी तो वह चुनाव जरूर लड़ेंगे।

बता दें कि बीते कुछ समय से चिराग पासवान के बिहार में विधानसभा चुनाव लड़ने और यहां तक कि उन्हें मुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चाओं ने जोर पकड़ रखा है। सोशल मीडिया पर तमाम संदेश तैर रहे हैं।

खुद को केंद्र की राजनीति में नहीं देखता: चिराग

बहरहाल, इस बीच लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने सोमवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अपना स्टैंड क्लियर कर दिया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने साफ कहा है कि मैंने यह बात कही है कि मैं बहुत लंबे समय तक अपने आपको केंद्र की राजनीति में नहीं देखता हूं।

उन्होंने कहा कि मेरा राजनीति में आने का एकमात्र कारण बिहार और बिहारी रहे हैं। ऐसे में मेरी इच्छा है कि जिस सोच के साथ मैं राजनीति में आया हूं.. मेरा अपना एक विजन भी है कि 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट।' ऐसे में मैं चाहता हूं कि मेरा राज्य बिहार विकसित राज्यों की श्रेणी में बराबरी पर आकर खड़ा हो।

'तीसरी बार सांसद बनकर समझ आया'

चिराग ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए यह भी कहा कि तीसरी बार का सांसद बनने के मुझे एहसास हो रहा है कि यह दिल्ली में रहकर शायद संभव नहीं होगा। ऐसे में ये इच्छा मैंने पार्टी के समक्ष रखी थी कि मैं जल्द बिहार वापस जाना चाहता हूं।

उन्होंने कहा कि अगर 'पार्टी चाहेगी', चिराग ने इस बात को हल्के-फुल्के लहजे में थोड़ा विस्तार देकर समझाया। उन्होंने कहा कि पार्टी चाहेगी कहने पर आप (मीडिया कर्मी) कहेंगे कि पार्टी तो आप (चिराग पासवान) ही हैं, तो फिर चाहेगी का क्या मतलब।

चिराग को स्ट्राइक रेट की चिंता

चिराग ने आगे कहा कि यह बात सही भी है, परंतु जब मैं कहता हूं कि पार्टी चाहेगी तो इसका अर्थ यह है कि पार्टी आकलन कर रही है कि क्या अभी मेरे चुनाव लड़ने से पार्टी को फायदा होगा? क्योंकि कई बार जब राष्ट्रीय स्तर के नेता प्रदेश में चुनाव लड़ते हैं तो आपको मजबूती मिलती है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने कई बार इसका प्रयोग किया है, जब उन्होंने अपने सांसदों को चुनाव उतारा, जिसका उनको स्थानीय स्तर पर विधानसभा के चुनाव में फायदा हुआ। ये होता है। अगर मेरे चुनाव लड़ने से मेरी पार्टी को मजबूती मिलती है, मेरा स्ट्राइक रेट बेटर होता है। लोकसभा में हमारा 100 फीसदी स्ट्राइक रेट था।

मुख्यमंत्री पद की कोई वेकैंसी नहीं: चिराग पासवान

चिराग ने कहा कि मैं चाहूंगा कि विधानसभा में भी चाहे जितनी सीटों पर भी लड़ूं, पर मेरा स्ट्राइक रेट बेहतर हो। अगर मेरा स्ट्राइक रेट मेरे चुनाव लड़ने से और मेरे गठबंधन का प्रदर्शन इससे बेहतर होता है, जो कि चर्चा में लग रहा है तो मैं जरूर लड़ूंगा।

बिहार के मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में चिराग पासवान ने साफ कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद की कोई वेकैंसी नहीं है। मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही चुनाव परिणामों के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे।

मीसा ने चिराग से मांगा इस्तीफा

इधर, पटना में चिराग को लेकर पूछे गए सवाल पर राजद सांसद और लालू यादव की बेटी मीसा भारती ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान आरक्षित सीट से इस्तीफा दे दें और जनरल सीट से चुनाव लड़ें। इसमें क्या दिक्कत है? उन्होंने कहा कि चुनाव कोई भी लड़ सकता है।

उन्होंने कहा कि जहां अभी आप हैं, वहां से इस्तीफा दे दीजिए और आइए। आपके कार्यकर्ता तो पुकार ही रहे हैं, विपक्ष की भी ये पुकार है। इस्तीफा देकर आइए। चिराग के सीएम पद के दावेदार होने के सवाल पर मीसा ने कहा कि यह फैसला नीतीश जी और भारतीय जनता पार्टी को करना है। हर दल के लोग चाहते हैं कि उनका नेता मुख्यमंत्री बने।

नोट-: एजेंसी एएनआई के इनपुट के साथ।

यह भी पढ़ें

Chirag Paswan: 'वो मैं करूंगा...', चिराग पासवान ने दिए स्पष्ट संकेत, बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज

'जयचंद' पर तेजस्वी का ताजा रिएक्शन; सियासी बवाल के बीच बताया- तेजप्रताप के खिलाफ लालू ने क्यों लिया एक्शन?