Move to Jagran APP

Bihar Politics: चिराग पासवान केंद्र में बनने जा रहे मंत्री? जमुई के सांसद ने खुद दिया जवाब

जमुई सांसद चिराग पासवान ने कहा है कि कुछ लोग भ्रम फैला रहे हैं कि मैं मंत्री बन रहा हूं ऐसा कुछ नहीं है। मुझे कोई लालच देकर बरगला नहीं सकता है। मेरी रगों में ऐसे नेता का खून है जो हमेशा दलित व जरूरतमंदों के साथ खड़ा रहे हैं।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Thu, 22 Sep 2022 09:19 PM (IST)Updated: Thu, 22 Sep 2022 09:19 PM (IST)
Bihar Politics: चिराग पासवान केंद्र में बनने जा रहे मंत्री? जमुई के सांसद ने खुद दिया जवाब
जमुई के सांसद चिराग पासवान। जागरण आर्काइव।

संवाद सूत्र, हरनौत (नालंदा): लोक जनशक्ति पार्टी (रा) के अध्यक्ष जमुई के सांसद चिराग पासवान ने गुरुवार को राजगीर के अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में प्रशिक्षण लेने आए राज्यभर के कार्यकर्ताओं से कहा कि बिहार में मध्यावधि चुनाव हो सकता है। इसकी तैयारी में अभी से जुट जाएं। लोकसभा चुनाव के दौरान ही बिहार विधानसभा का चुनाव होने की संभावना दिख रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी खराब दौर से गुजर कर अब मजबूत स्थिति में है। कुछ लोग भ्रम फैला रहे हैं कि मैं मंत्री बन रहा हूं, ऐसा कुछ नहीं है। मुझे कोई लालच देकर बरगला नहीं सकता है। मेरी रगों में ऐसे नेता का खून है, जो हमेशा दलित व जरूरतमंदों के साथ खड़ा रहे हैं। हां, जनता का आशीर्वाद मिला तो निश्चित तौर पर बिहार की सत्ता पर काबिज होंगे। बिहार व बिहारियों को नंबर वन बनाएंगे।

loksabha election banner

जंगलराज नीतीश कुमार का ही गढ़ा शब्द

चिराग ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में जंगल राज जैसा शब्द उन्हीं का गढ़ा हुआ है और वे उन्हीं लोगों के साथ मिलकर सरकार चला रहे हैं। चुनौती भरे अंदाज में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार की किसी भी सीट से लोकसभा का चुनाव नहीं जीत सकते। उन्होंने आह्वान किया कि भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ लोजपा के कार्यकर्ताओं को लड़ना होगा। तभी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का सपना साकार होगा। कहा कि पार्टी अनुशासन व सिद्धांत से चलती है। इसके लिए पदाधिकारियों व कार्यकताओं को दलित व जरूरतमंदों के उत्थान के लिए संघर्ष करते रहने की शपथ दिलाई। 

बड़ा खतरा है गुरुओं का अपमान : अरुण

प्रशिक्षण शिविर की पहली पाली में शिक्षा पर लोजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद अरुण कुमार ने कहा कि आज से बेहतर पहले कि गुरुकुल शिक्षा व्यवस्था थी। जहां गुरुजी का सम्मान था। उन्हें राष्ट्र निर्माता समझा जाता था। आज जिस प्रकार से गुरुओं का अपमान हो रहा है, वह समाज के लिए बड़ा खतरा है। समाज को बचाने के लिए राज्य एवं देश के तमाम गुरुजनों का सम्मान करना होगा। शिविर में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रेणु कुशवाहा, राष्ट्रीय उपमहासचिव डा. शाहनवाज अहमद कैफ़ी, प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, प्रवक्ता राजेश  भट्ट , संसदीय बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष हुलास पांडेय, प्रवक्ता राजेश भट्ट, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रणव कुमार, जिलाध्यक्ष सत्येंद्र मुकुट, जिला संसदीय बोर्ड अध्यक्ष रजनीश सिंह आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.