Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Nitish Kumar: नीतीश कुमार को घर बुलाकर खुद गायब हो गए चिराग, फिर CM भी 5 मिनट में निकल गए

    चिराग पासवान ने नीतीश कुमार को दही-चूड़ा भोज में शामिल होने के लिए घर बुलाया और खुद गायब हो गए। मुख्यमंत्री भी 5 मिनट में निकल गए। पार्टी के प्रधान महासचिव संजय पासवान ने इस संबंध में स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि जिस समय मुख्यमंत्री पहुंचे उस समय पार्टी अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान (Chirag Paswan) उपलब्ध नहीं थे।

    By Dina Nath Sahani Edited By: Rajat Mourya Updated: Tue, 14 Jan 2025 07:07 PM (IST)
    Hero Image
    नीतीश कुमार को घर बुलाकर खुद गायब हो गए चिराग (फोटो- एक्स)

    राज्य ब्यूरो, पटना। लोजपा-रामविलास की ओर से मंगलवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित चूड़ा-दही भोज में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के कई नेता शामिल हुए।

    इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्व निधारित समय से पहले पूर्वाह्न दस बजे पार्टी कार्यालय में पहुंचे, जहां उनका स्वागत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी व प्रधान महासचिव संजय पासवान ने किया।

    जब CM आए तो चिराग मौजूद नहीं थे

    संजय पासवान ने बताया कि जिस समय मुख्यमंत्री पहुंचे उस समय पार्टी अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान (Chirag Paswan) उपलब्ध नहीं थे। मुख्यमंत्री का आने का कार्यक्रम 11 बजे का था। यहां मुख्यमंत्री करीब पांच मिनट तक रुके।

    चिराग ने किया राज्यपाल का स्वागत

    संजय पासवान ने बताया कि शाम सवा चार बजे कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां श्रीकृष्णापुरी आवास पर आए, जहां उनका स्वागत चिराग पसवान ने किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कार्यक्रम में कौन-कौन शामिल हुआ?

    वहीं, पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट ने बताया कि दही-चूड़ा भोज में विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी शामिल हुए।

    इनके अलावा, स्वास्थ्य व कृषि मंत्री मंगल पाण्डेय, नगर विकास व आवास मंत्री नितिन नवीन, श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व राजस्व व भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार, विधान पार्षद संजय सिंह, सचिदानंद राय एवं पूर्व सांसद रामा किशोर सिंह ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।

    कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ ने दिया चूड़ा-दही मैत्री भोज

    बिहार कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में प्रदेश कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अधिवक्ता संजय कुमार पांडेय के द्वारा मकर संक्रांति पर चूड़ा दही मैत्री भोज का आयोजन किया गया। इस मैत्री भोज में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहें।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में यह संस्कृति रही है कि वो पर्वों को उत्साह से मनाती है। इस कार्यक्रम में कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता डॉ. शकील अहमद खान, पूर्व अध्यक्ष प्रो रामजतन सिन्हा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सचिव चंदन यादव समेत बड़ी संख्या में नेता-कार्यकर्ता शामिल हुए।

    ये भी पढ़ें- 'राजनीति में कुछ असंभव नहीं; आज से शुभ कार्य शुरू होंगे', नीतीश की एंट्री की अटकलों पर मीसा भारती ने दिया बयान

    ये भी पढ़ें- Bihar News: फुलहर में पहली बार मिले थे प्रभु श्रीराम और माता सीता, सीएम नीतीश बोले- यहां बनेगा पर्यटन स्थल