पहले छठी मइया को अर्पित किया अर्घ्य, फिर तालाब में कूदकर चिराग पासवान ने की जमकर मस्ती
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पटना में परिवार और पार्टी नेताओं के साथ छठ महापर्व मनाया। अर्घ्य के बाद वे ...और पढ़ें
HighLights
चिराग पासवान ने परिवार संग पटना में मनाया छठ महापर्व।
अर्घ्य के बाद तालाब में दोस्तों, मंत्रियों संग की मस्ती।
उत्तर प्रदेश की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी।
डिजिटल डेस्क, पटना। छठ महापर्व पर केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला।
परिवार और पार्टी के नेताओं के साथ उन्होंने अपने आवास पर पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ छठ मनाया। भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के बाद चिराग पासवान पूजा के गंभीर माहौल से निकलकर मस्ती के मूड में आ गए।
अर्घ्य के बाद वह छठ के लिए बनाए गए तालाब में दोस्तों के साथ उतर गए। यहां उन्होंने जमकर मस्ती की। इस दौरान उनका अंदाज देखकर वहां मौजूद लोग भी अपनी हंसी नहीं रोक सके।
चिराग की इस मस्ती का वीडियो भी सामने आया है, जो चर्चा में है। बिहार सरकार के मंत्री संजय कुमार सिंह और संजय पासवान भी इस दौरान उनके साथ दिखे। दोनों मंत्री भी तालाब में उतरे और इस पल का आनंद लिया।

अर्घ्य के बाद बदला अंदाज, तालाब में दोस्तों के साथ की मस्ती
छठ के आयोजन में चिराग पासवान के साथ परिवार के सदस्य और पार्टी के कई नेता मौजूद रहे। छठ वाले तालाब में मस्ती के बाद चिराग पासवान ने छठ के अवसर पर देशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
उनके आवास पर हर साल श्रद्धा और पारंपरिक तरीके से छठ महापर्व का आयोजन किया जाता है। इस बार अर्घ्य के बाद तालाब में दोस्तों के साथ उनकी मस्ती और उनका अंदाज खास चर्चा में रहा।
छठ के दौरान उनकी पोशाक भी लोगों का ध्यान खींचती नजर आई। उनका परिधान राजसी लग रहा था। माथे पर साफा भी पहन रखा था।

उत्तर प्रदेश की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी
छठ के आयोजन के बीच चिराग पासवान ने उत्तर प्रदेश की राजनीति को लेकर भी अपनी पार्टी की रणनीति बताई। उन्होंने कहा कि यदि गठबंधन नहीं होता है तो उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी करेगी।
इस तरह छठ के मौके पर चिराग पासवान का एक ओर पारिवारिक और धार्मिक अंदाज देखने को मिला, तो दूसरी ओर उत्तर प्रदेश में पार्टी के विस्तार को लेकर उनका राजनीतिक रुख भी सामने आया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।