विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chirag Paswan: चिराग ने चाचा के सवाल पर चतुराई से दिया ये जवाब, NDA में डील फाइनल तो हुई मगर...

Published: Wed, 13 Mar 2024 06:12 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 13 Mar 2024 06:26 PM (GMT+05:30)

दरअसल बिहार की सियासत में दोनों चाचा-भतीजा (पशुपति पारस और चिराग पासवान) काफी फेमस हैं। चिराग पासवान की अपने चाचा ...और पढ़ें

चिराग ने चाचा के सवाल पर चतुराई से दिया ये जवाब, NDA में डील फाइनल तो हुई मगर...
चिराग ने चाचा के सवाल पर चतुराई से दिया ये जवाब, NDA में डील फाइनल तो हुई मगर...

डिजिटल डेस्क, पटना। Chirag Paswan On Pashupati Paras बिहार में 'चिराग' तले सियासत का 'खेल' सब देख रहे हैं। कई दिनों से चर्चा थी कि चिराग पासवान एनडीए (NDA) का दामन छोड़ इंडी गठबंधन में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, बुधवार को सभी तरह की सियासी अटकलबाजी पर विराम लग गया। चिराग ने यह तो साफ कर दिया कि वो एनडीए के साथ हैं, लेकिन पशुपति पारस पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है।

चाचा-भतीजे की नाराजगी खत्म नहीं हुई!

दरअसल, बिहार की सियासत में दोनों चाचा-भतीजा (पशुपति पारस और चिराग पासवान) काफी फेमस हैं। चिराग पासवान की अपने चाचा पशुपति पारस (Pashupati Paras) से बिल्कुल नहीं बनती है। दोनों ही रामविलास पासवान की सियासी विरासत पर अपना दावा ठोकते हैं। वहीं, आज जब चिराग पासवान से पशुपति पारस को लेकर सवाल पूछा गया तो उनका जवाब फिर से सियासी गलियारों में सुर्खियां बटोरने लगा।

कुछ ही शब्दों में सब कुछ कह गए चिराग पासवान...

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने मीडिया के सवाल पर कुछ ही शब्द कहे और सबकुछ क्लियर कर दिया।

चिराग पासवान ने साफ कहा कि पशुपति पारस गठबंधन में हैं या नहीं उनको नहीं पता है और उनको इस बात से फर्क भी नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा कि मेरे पास किसी के कोटे की सीटें भी नहीं हैं। मैंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) से बात की है और मैं संतुष्ट हूं।

ये भी पढे़ं- Chirag Paswan: चिराग पासवान की नाराजगी दूर, दिल्ली में जेपी नड्डा से की मुलाकात; बोले- सही समय आने पर...

ये भी पढ़ें- Pawan Singh इस सीट से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव? BJP के 'खेल' से पहले Lalu Yadav ने बिछा दी शतरंज की बिसात