विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar News: बिहारी लड़के के प्यार में पड़ी चीनी लड़की, पहुंच गई खगड़िया; फिल्मी है दोनों की प्रेमी कहानी

By Jagran NewsEdited By: Mukul Kumar
Published: Thu, 14 Dec 2023 09:46 AM (IST)

बिहार के खगड़िया में एक दिलचस्प शादी देखी गई है। दरअसल चीन की एक लड़की का दिल बिहार के एक ...और पढ़ें

चीन की लड़की का दिल बिहार के लड़के पर आया
चीन की लड़की का दिल बिहार के लड़के पर आया

डिजिटल डेस्क, पटना। चीन की एक लड़की बिहार के लड़के के प्यार में पड़कर यहां तक चली आई। इतना ही नहीं, बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ने हिंदू रीतिरिवाजों के हिसाब से शादी तक रचा ली। इसका वीडियो इन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

बताया जा रहा है कि प्यार में पड़कर चीन की युवती बिहार के खगड़िया में पहुंच गई। चीनी युवती का नाम लुइ डेन बताया बताया जा रहा है। उसे खगड़िया के राजीव कुमार से प्यार हो गया था।

जानकारी के मुताबिक, राजीव पढ़ाई करने चीन गए थे, उसी दौरान वहां उनकी मुलाकात लुई से हुई थी। इसके बाद धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार बढ़ गया और बात शादी तक पहुंच गई। 

दुल्हन का परिवार शादी में नहीं हो सका शामिल 

दोनों की शादी तो हो गई लेकिन लुई के घरवाले इस शादी में शामिल नहीं हो पाए। कहा जा रहा है कि उन्हें वीजा नहीं मिल पाया था। हालांकि, इस शादी में कई लोग पहुंचे। वायरल वीडियो में लोगों का हुजूम आप देख सकते हैं। बताया जाता है कि रजीव चीन में जिस कॉलेज में पढ़ाई करते थे, वहां लुइ भी पढ़ाई करती थीं।  

शादी को किया इन्जॉय

लुइ ने अपनी शादी को खूब इन्जॉय किया। उन्होंने जमकर डांस भी किया। शादी के दौरान दोनों ने जयमाला से लेकर सात फेरों की रस्म तक अदा की।

इस मौके पर चीनी दुल्हन बिहारी युवक के साथ काफी खुश नजर आईं। अब आगे दोनों की क्या प्लानिंग है, इसपर स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि राजीव का परिवार भी शादी को पूरी तरह से इन्जॉय कर रहा है। 

यह भी पढ़ें- 'कानून अपने हाथ में लेकर लात-जूते चलाए...', संसद की घटना पर लालू की पार्टी ने केंद्र सरकार को घेरा

यह भी पढ़ें- कानून व्यवस्था पर CM Nitish की पैनी नजर, राज्य के 545 थाना-ओपी में बनेंगे महिला सिपाही बैरक