यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सब्जियों पर कलाकृतियां उकेर बच्चों ने जीता दिल
सब्जियों पर एक से बढ़कर एक पेंटिंग कर बच्चों ने मनमोहक कलाकृतियां बनाकर शिक्षको का जीता दिल।

पटना। सब्जियों पर एक से बढ़कर एक पेंटिंग कर बच्चों ने मनमोहक कलाकृतियां बनाकर शिक्षकों को आश्चर्य चकित कर दिया। जयंती जैन और नलिनी दत्त ने बच्चों को आलू, बैगन, शिमला आदि पर कलाकृतियां उकेरना सिखाया। बिहार प्रादेशिक अग्रवाल सम्मेलन एवं अग्रवाल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित समर कैंप में कला की विभिन्न विधाओं से बच्चे रूबरू हुए। बच्चों ने बिना आग के कुकिंग करना सीखा।
अभिनय की बारीकियों से रूबरू हुए बच्चे - समर के मौके पर बच्चों को शहर के वरिष्ठ रंगकर्मी सुमन कुमार ने अभिनय की बारीकियों से अवगत कराया। रंगमंच विषय से जुड़ा अभिनय और संवाद और शारीरिक हाव-भाव को पात्र के अनुरूप ढाल कर बच्चों को समझाया। सुमन कुमार ने व्यंग्य नाटिका धाकर पार्टी का अभ्यास कराते हुए बच्चों को नाटक प्रस्तुत करने को कहा। बच्चों ने नाटक से जुड़ी बातें समझने के बाद अपनी प्रस्तुतियों से सबका दिल जीता। समर कैंप के दौरान बच्चों को जलेबी, बिस्कुट, लस्सी आदि दिया गया। मौके पर प्रशिक्षक हीरा लाल, केंद्रीय विवि हैदराबाद के थियेटर आर्ट्स विभाग के नितेश कुमार, अग्रवाल महिला सम्मेलन की अध्यक्ष गीता जैन, बिहार प्रादेशिक अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष अमर अग्रवाल, अरूण कुमार रूंगटा, जुगल किशोर, अक्षय अग्रवाल, पवन भगत, मनीष मित्तल, रेणु अग्रवाल कला जागरण के रोहित कुमार, मीडिया प्रभारी एमपी जैन आदि मौजूद थे।
