विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार में फिर से यात्रा पर निकलेंगे मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार, पटना में फिर से शुरू होगा जनता दरबार

By Shubh Narayan PathakEdited By:
Published: Wed, 09 Feb 2022 11:09 AM (IST)

Bihar CM Nitish Kumar बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार फिर से समाज सुधार यात्रा पर निकलने वाले हैं। इसके साथ ...और पढ़ें

बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार। फाइल फोटो
बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार। फाइल फोटो

पटना, राज्य ब्यूरो। Bihar CM Nitish Kumar in Janta Darbar: बिहार में शासन-प्रशासन से परेशान लोग अपनी शिकायतें लेकर मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार से सीधे मिल सकेंगे। राज्‍य में कोविड संक्रमण की तीसरी लहर का प्रकोप कम होने के साथ मुख्यमंत्री ने एक बार फिर जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम शुरू करने का फैसला किया है। इसके साथ ही उन्होंने 22 फरवरी से वापस समाज सुधार अभियान प्रारंभ करने का फैसला भी किया है। मंत्रिमंडल सचिवालय ने जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम की तिथि जारी कर दी है।

चार जनवरी से स्‍थगित हो गया था जनता दरबार

आदेश के अनुसार कोविड संक्रमण की तीसरी लहर को देखते हुए चार जनवरी 22 से जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम को स्थगित करने का फैसला हुआ था। अब जबकि छह फरवरी को कोविड प्रतिबंधों को शिथिल किया गया है, लिहाजा समीक्षा के बाद जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम वापस शुरू करने का फैसला किया गया है। इस महीने दूसरे सोमवार 14 फरवरी और तीसरे सोमवार 21 फरवरी को जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम होगा। अगले महीने के दरबार का कार्यक्रम अलग से जारी होगा।

  • बिहार में फिर शुरू होगा मुख्यमंत्री का जनता दरबार
  • इस महीने पहला दरबार 14 को और दूसरा 21 को
  • 22 से मुख्यमंत्री निकलेंगे समाज सुधार अभियान पर

भागलपुर और जमुई जाएंगे मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार

इसके साथ ही मुख्यमंत्री 22 फरवरी से समाज सुधार अभियान पर भी निकलेंगे। 22 फरवरी को वे भागलपुर में रहेंगे। 23 फरवरी को उनका जमुई का कार्यक्रम है। इसके बाद 26 को मुख्यमंत्री बेगूसराय जाएंगे। इसके बाद के अभियान का प्रारूप बाद में जारी होगा।

जनता दरबार के लिए करें आनलाइन आवेदन

जनता दरबार में सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात के लिए आनलाइन आवेदन करना होता है। आनलाइन आवेदन करने के बाद डेट मिलने पर ही आप मुख्‍यमंत्री से मिल सकते हैं। बिना आवेदन दिए या बिना तारीख मिले मुख्‍यमंत्री से मुलाकात संभव नहीं है।