Move to Jagran APP

Sasaram Election Result 2019: छेदी पासवान ने जीती सासाराम सीट, जानें किसे मिले कितने मत

Sasaram Election Result 2019 सासाराम लोकसभा चुनाव में छेदी पासवान की जीत हुई है। इस संबंध में पूरी जानकारी के लिए पढ़ें यह खबर।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Fri, 24 May 2019 09:01 PM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 09:01 PM (IST)
Sasaram Election Result 2019: छेदी पासवान ने जीती सासाराम सीट, जानें किसे मिले कितने मत

सासाराम, जेएनएन। सासाराम लोकसभा में एक बार फिर मीरा कुुमार को हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस की प्रत्याशी मीरा को बीजेपी के छेदी पासवान ने हरा दिया। यहां जीत-हार का अंतर 165745 रहा। यानी छेदी ने मीरा को 165745 वोटों से हराया। छेदी पासवान को 494800 वोट मिले। जबकि मीरा कुमार को 329055 मतों से संतोष करना पड़ा।

loksabha election banner

दो बार सांसद रही हैं मीरा कुमार

कभी बाबू जगजीवन राम यहां से निर्बाध आठ बार जीते थे। उनकी पुत्री मीरा कुमार भी यहां से दो बार सांसद रह चुकी हैं। सातवें चरण में फिर वे कांग्रेस के टिकट पर मैदान में हैं। वहीं पिछली बार उन्हें परास्त कर विजेता बने छेदी पासवान पर भाजपा ने एक बार फिर दांव लगाया है। मीरा और छेदी इस बार चौथी दफा मैदान में हैं, लेकिन जीत हर बार छेदी पासवान की ही हुई है। इसबार यहां से 13 प्रत्‍याशी किस्‍मत आजमा रहे हैं। इनमें 10 पुरुष और तीन महिलाएं हैं।

किसे मिले कितने मत

सासाराम लोकसभा से बीजेपी प्रत्याशी छेदी पासवान को 494800 वोट मिलेजबकि दूसरे स्थान पर रहीं मीरा कुमार को 329055 मतों से संतोष करना पड़ा। इस बार लोकसभा चुनाव में जीत-हाल का अंतर 165745 मतों का रहा। पिछले लोकसभा चुनाव यानी 2014 की बात करें तो भाजपा के छेदी पासवान को 366087 वोट मिले थे। जबकि कांग्रेस की मीरा कुुमार को 302760।

2019 के नतीजे

छेदी पासवान (भाजपा): 494800

मीरा कुमार (कांग्रेस): 329055

जीत-हार का अंतर: 165745

2014 के नतीजे

छेदी पासवान (भाजपा): 366087

मीरा कुमार (कांग्रेस): 302760

केपी रमैया: (जदयू): 93310

जीत-हार का अंतर: 63327

2009 के नतीजे   

मीरा कुमार (कांग्रेस): 192213

मुनी लाल (भाजपा): 149259

ललन पासवान (राजद): 109498

जीत-हार का अंतर: 42954

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.