विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छठ के गीतों में बेटियों के लिए दुआ, क्या आपने कभी गौर किया 'रुनुकी-झुनुकी' के इन बोलों पर?

Published: Sat, 14 Nov 2026 10:43 AM (IST)

छठ के पारंपरिक गीत समाज, प्रकृति और पारिवारिक रिश्तों की पूरी दुनिया को समेटे हुए हैं। ये गीत पीढ़ियों से ...और पढ़ें

ममता देवी, प्र‍ियंका स‍िंह व कलावती देवी। जागरण

ममता देवी, प्र‍ियंका स‍िंह व कलावती देवी। जागरण

जागरण संवाददाता, पटना। कहीं केले के घवद पर मंडराते सुग्गे की लोककथा, तो कहीं बेटी की कामना और परिवार की खुशहाली का भाव। छठ के पारंपरिक गीतों को महिलाओं ने पीढ़ियों से सहेजकर रखा है।

इन गीतों में खेती-किसानी, प्रकृति, सूर्य उपासना और पारिवारिक रिश्तों की पूरी दुनिया समाई है। समय बदला, पीढ़ियां बदलीं, लेकिन इस महापर्व से जुड़े लोकगीतों की मिठास आज भी है।

इन गीतों को महिलाओं ने पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक अपनी स्मृतियों और संस्कारों के साथ पहुंचाया है। पटना सिटी की रहने वाली कलावती देवी बताती हैं कि उन्होंने बचपन से ही छठ के पारंपरिक गीत सुने हैं।

बचपन से सुनते-सुनते गाने लगीं छठ गीत 

घर में मां और परिवार की अन्य महिलाएं छठ के अवसर पर गीत गाती थीं। 'केलवा जे फरेला घवद से' गीत गाया जाता है। इसमें केले के फल से लदे घवद और उस पर मंडराते सुग्गे का वर्णन है।

वहीं गुरुद्वारा मोड़ की कांति देवी भी समूह में गाए जाने वाले पारंपरिक गीतों को सहेजे हुए हैं। वह बताती हैं कि छठ के दौरान महिलाएं मिलकर ऐसे गीत गाती हैं, जिनमें फूलों के हार, पान और धूप जैसी पूजन सामग्री का उल्लेख आता है।

'केरे देलन फुलवा के हरवा, केरे देलन हे पान' जैसे गीत में पूजा की तैयारियों और पूजन सामग्री का सुंदर वर्णन मिलता है।

पटना सिटी की ममता देवी बेटा और बेटी दोनों के सुखद भविष्य की कामना से जुड़े गीत गाती हैं। हमरो जे बेटी कवन जइसन बेटी की उनके लागी उनकी गायकी का हिस्सा हैं।

बेटी की कामना भी लोकगीतों का हिस्सा

लोकगीतों के जानकार और लेखक हृदयनारायण झा बताते हैं कि छठ के गीत सामाजिक और पारिवारिक ताने-बाने को समझने का भी माध्यम हैं। इ

नमें घर को संभालने वाली बहू, परिवार को जोड़कर रखने वाले रिश्ते और बेटियों के प्रति स्नेह जैसे भाव मिलते हैं। इन गीतों में छठी मईया और सूर्य देव से भी एक आत्मीय रिश्ता है। छठ के गीतों में नई फसल और प्राकृतिक संसाधनों के प्रति कृतज्ञता का भाव भी महत्वपूर्ण हैं।

समय के साथ गीतों में जुड़ रहे नए सामाजिक सरोकार

पार्श्व गायिका प्रियंका सिंह बताती हैं कि उन्होंने भी बचपन से छठ के पारंपरिक गीत सुने हैं। वह कहती हैं कि जब उन्होंने बोलना भी नहीं सीखा था, तभी से मां और दादी को छठ के गीत गाते सुनती थीं।

मां और दादी छठ के अवसर पर 'कांच ही बांस के बहंगिया', 'केलवा जे फरेला घवद से' और 'उगीं हे सुरुज देव' जैसे पारंपरिक गीत गाती थीं। इन्हें सुनते-सुनते वह भी गुनगुनाने लगीं।

गीत 'रुनुकी-झुनुकी एगो बेटी मांगीले' में जिस समाज में लंबे समय तक पुत्र की कामना को अधिक महत्व दिया जाता रहा, वहां बेटी की कामना करने वाला यह लोकगीत एक अलग सामाजिक संदेश देता है।

उन्होंने स्त्री विमर्श, दलित विमर्श, बिहार से पलायन के संकट और सामाजिक उत्थान जैसे विषयों पर भी छठ गीत गाए हैं।

यह भी पढ़ें- निमंत्रण की जरूरत नहीं, नीतीश चाचा के घर जाएंगी लालू की बेटी रोहिणी; बताया सिंगापुर से पटना तक का छठ कनेक्शन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।