विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

डूबते सूरज को प्रणाम और समाज को समानता का पैगाम, छठी मइया की महिमा पर आया ऐसा गीत जहां कोई VIP नहीं

Published: Tue, 10 Nov 2026 09:41 PM (IST)

गायिका सिमरन श्रुति और गीतकार मनोज भावुक का नया छठ गीत 'सबसे अनोखा बड़ी छठी मइया हमार' सामाजिक समानता का ...और पढ़ें

छठी मइया के दरबार में जाति-पाति का भेद नहीं

छठी मइया के दरबार में जाति-पाति का भेद नहीं

HighLights

  1. गायिका सिमरन श्रुति का नया छठ गीत हुआ जारी।

  2. गीत 'सबसे अनोखा बड़ी छठी मइया हमार' सामाजिक समानता पर केंद्रित।

  3. छठ महापर्व में जाति-पाति का कोई भेद नहीं होता।

जागरण संवाददाता, पटना। छठ महापर्व में जहां डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देकर लोक आस्था की अनूठी परंपरा निभाई जाती है, वहीं यह पर्व सामाजिक समानता और समरसता का संदेश भी देता है। इसी संदेश को संगीत के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने की कोशिश की गई है। गायिका सिमरन श्रुति की आवाज में सजा छठ गीत 'सबसे अनोखा बड़ी छठी मइया हमार' भक्ति के साथ सामाजिक एकता और इंसानियत की भावना को भी सामने लाता है। सुप्रसिद्ध गीतकार मनोज भावुक ने इस गीत को लिखा है।

छठी मइया के दरबार में जाति-पाति का भेद नहीं

गीत की सबसे खास बात इसका सामाजिक संदेश है। इसमें बताया गया है कि छठी मइया के दरबार में न कोई छोटा है और न कोई बड़ा। यहां जाति, वर्ग और सामाजिक हैसियत के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होता।

हर भक्त की आस्था और श्रद्धा का समान महत्व है। छठ पर्व की यही विशेषता इसे दूसरे पर्वों से अलग बनाती है। इसमें समाज के हर वर्ग के लोग एक साथ पर्व मनाते हैं और सूर्य उपासना में अपनी भागीदारी निभाते हैं।

पूजा में पंडित नहीं, सच्ची श्रद्धा और पवित्रता जरूरी

गीत में छठ पूजा की उस परंपरा को भी रेखांकित किया गया है, जिसमें आडंबर से अधिक महत्व श्रद्धा, पवित्रता और अनुशासन को दिया जाता है। छठी मइया की उपासना में सच्चे मन और निष्ठा को सबसे महत्वपूर्ण बताया गया है।

गीत के माध्यम से यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि भक्ति के लिए किसी विशेष सामाजिक पहचान की नहीं, बल्कि निर्मल मन और समर्पण की जरूरत होती है।

भक्ति के साथ इंसानियत का संदेश पहुंचाने की पहल

सिमरन श्रुति की मधुर आवाज और मनोज भावुक के शब्दों ने गीत को सामाजिक सरोकार से जोड़ा है। गायिका ने श्रोताओं से इंटरनेट मीडिया पर इस गीत को सुनने और इसके संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की है।

गीत का उद्देश्य छठ की महिमा का गुणगान करने के साथ समाज में बराबरी, भाईचारे और मानवता की भावना को मजबूत करना भी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।