विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छठ सुरक्षा की समीक्षा: घाटों पर कड़ी नजर, आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

Published: Fri, 13 Nov 2026 09:36 PM (GMT+05:30)

आपदा प्रबंधन विभाग ने छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और आपातकालीन तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में घाटों पर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

डिजिटल डेस्‍क, पटना। छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को आपदा प्रबंधन विभाग में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। प्रधान सचिव श्री संतोष कुमार मल्ल के निर्देशानुसार, अपर सचिव श्री नदीमुल गफ्फार सिद्दीकी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में सभी जिलों के आपदा प्रभारी/सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक में छठ पर्व के दौरान घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, नावों के परिचालन एवं संभावित आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गई। अपर सचिव ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि नावों के परिचालन पर कड़ी निगरानी रखी जाए और सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि आपदा की स्थिति में त्वरित सहायता एवं बचाव कार्यों के लिए आपदा मित्र, सिविल डिफेंस और स्थानीय स्वयंसेवकों का सहयोग लिया जाए। सभी जिलों में जिला आपातकालीन संचालन केंद्र (डीइओसी) को सक्रिय एवं सुचारू रूप से संचालित रखने का भी निर्देश दिया गया।

बैठक में सुरक्षा के दृष्टिकोण से पटाखों के उपयोग पर प्रतिबंध सुनिश्चित करने और श्रद्धालुओं को निर्धारित बैरिकेडिंग पार नहीं करने के लिए जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया। पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि घाटों एवं अन्य संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था की सतत निगरानी रखें और किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होने दें।

अपर सचिव ने स्पष्ट किया कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में तत्काल राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (सीइओसी) के हेल्पलाइन नंबर- 0612-2294204/205 और आपातकालीन सहायता नंबर-1017 पर सूचना उपलब्ध कराई जाए, ताकि त्वरित आवश्यक कार्रवाई एवं राहत-बचाव कार्य सुनिश्चित किए जा सके।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।