विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जेल रेडियो पर छठ के गीत और परिसर में अस्थायी घाट, बिहार की 52 जेलों में 1215 बंदी कर रहे व्रत

Published: Sat, 14 Nov 2026 11:30 AM (IST)

बिहार की 52 जेलों में 1215 बंदी छठ महापर्व मना रहे हैं, जिनमें 613 पुरुष और 602 महिलाएँ शामिल हैं। ...और पढ़ें

बिहार की जेलों में बड़ी संख्‍या में बंदी मना रहे छठ।

बिहार की जेलों में बड़ी संख्‍या में बंदी मना रहे छठ।

HighLights

  1. 1215 बंदी बिहार की 52 जेलों में छठ मना रहे।

  2. कारा प्रशासन ने पूजन सामग्री और अस्थायी घाट की व्यवस्था की।

  3. जेल रेडियो पर छठ के पारंपरिक गीत बज रहे हैं।

राज्य ब्यूरो, पटना। Chhath 2026: राज्य की जेलों में भी छठ महापर्व की छटा दिख रही है। छठ के पारंपरिक गीतों के बीच बंदी छठ व्रत कर रहे हैं।

कारा प्रशासन के अनुसार, राज्य के 52 जेलों में कुल 1215 बंदी छठ पूजा कर रहे हैं। इनमें 613 पुरुष जबकि 602 महिला बंदी छठव्रती हैं। पहली बार छठ करने वाले बंदियाें की संख्या 431 है।

जेल अधिकारियों के अनुसार, 220 पुरुष बंदी और 211 महिला बंदी पहली बार छठ का व्रत कर रहे हैं। जेलों में छठ व्रत करने वाले बंदियों को कारा प्रशासन की ओर से पूजन सामग्री उपलब्ध कराई गई है।

जेल प्रशासन की ओर से दी गई पूजा सामग्री 

शुक्रवार को पहले दिन जेलों में बंदियों ने नहाय-खाय का व्रत किया। इसके बाद अरवा चावल, कद्दू की दाल और सब्जी का प्रसाद ग्रहण किया।

बंदियों के अर्घ्य के लिए जेल परिसर में ही अस्थायी घाट बनाए गए हैं। पूरे व्रत के दौरान जेल रेडियो पर छठ के पारंपरिक गीत भी बज रहे हैं।

बेउर में 37 बंदी कर रहे छठ 

उधर पटना स्‍थ‍ित आदर्श केंद्रीय कारा बेउर में 21 पुरुष और 16 महिला बंदी छठ व्रत कर रहे हैं। जेल परिसर में छठ की तैयारियों के बीच भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

बंदी आपसी सहयोग और भाईचारे के साथ इस महापर्व की तैयारी में जुटे हैं। छठ व्रत करने वाले सभी बंदियों को जेल प्रशासन की ओर से पूजा की आवश्यक सामग्री, नए वस्त्र और अन्य धार्मिक सामान उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

शुक्रवार को व्रतियों को गंगाजल भी उपलब्ध कराया गया, ताकि वे नहाय-खाय के साथ पवित्रता और नियम-निष्ठा से महापर्व की शुरुआत कर सकें। छठ पूजा के लिए जेल परिसर स्थित तालाब की विशेष साफ-सफाई कराई गई है।

अस्‍थायी तलाब में पानी भरकर म‍िलाया गंगाजल

तालाब में स्वच्छ पानी भरने के साथ गंगाजल भी मिलाया गया है, ताकि धार्मिक मान्यता के अनुरूप उसे पवित्र बनाया जा सके।

जेल अधीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि व्रतियों को पर्व के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए हर जरूरी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

जेलर कौशल कुमार को पूरी व्यवस्था की विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि छठ आस्था, पवित्रता, अनुशासन और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।