विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छठ पर घर लौटने वालों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, बिहार के लिए दिल्ली-चंडीगढ़ से दक्षिण भारत तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

Published: Tue, 29 Sep 2026 09:47 PM (IST)

रेलवे ने छठ और अन्य त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए बिहार के लिए कई फेस्टिवल ...और पढ़ें

दक्षिण भारत से पटना और बरौनी तक भी स्पेशल

दक्षिण भारत से पटना और बरौनी तक भी स्पेशल

HighLights

  1. त्योहारों में यात्रियों की भीड़ के लिए विशेष ट्रेनें।

  2. बिहार के कई शहरों से दिल्ली, चंडीगढ़, दक्षिण भारत तक।

  3. पटना, पाटलिपुत्र, मुजफ्फरपुर, दरभंगा से मिलेंगी सुविधाएँ।

जागरण संवाददाता, पटना। पूजा और त्योहारों में घर लौटने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने बिहार से कई रूटों पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है। पटना, पाटलिपुत्र, दानापुर, हाजीपुर, बरौनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, जोगबनी और सुपौल समेत कई स्टेशनों से अतिरिक्त ट्रेनें चलेंगी। इससे दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब और दक्षिण भारत से बिहार आने-जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

चंडीगढ़ और फिरोजपुर के लिए साप्ताहिक स्पेशल

04512/04511 चंडीगढ़-पटना-चंडीगढ़ स्पेशल एक अक्टूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार चंडीगढ़ से चलेगी। वापसी में दो अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार पटना से परिचालन होगा।

ट्रेन वाराणसी, डीडीयू, बक्सर, आरा और दानापुर होते हुए पटना पहुंचेगी। 04616/04615 फिरोजपुर कैंट-पटना स्पेशल छह अक्टूबर से 24 नवंबर तक मंगलवार और वापसी में सात अक्टूबर से 25 नवंबर तक बुधवार को चलेगी।

आनंद विहार से पाटलिपुत्र के लिए रोज ट्रेन

04096/04095 आनंद विहार-पाटलिपुत्र स्पेशल एक अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रतिदिन चलेगी। यह ट्रेन वाराणसी, बलिया, छपरा और दीघवारा होते हुए पाटलिपुत्र पहुंचेगी।

वापसी में दो अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रतिदिन चलेगी। त्योहार के दौरान दिल्ली से पटना आने वाले यात्रियों के लिए यह अहम अतिरिक्त विकल्प होगा।

दक्षिण भारत से पटना और बरौनी तक भी स्पेशल

06085/06086 एरणाकुलम-पटना-एरणाकुलम स्पेशल दो अक्टूबर से चलेगी। एरणाकुलम से आने वाली ट्रेन मोकामा, बख्तियारपुर, पटना साहिब और राजेंद्रनगर होते हुए पटना पहुंचेगी।

वापसी में पटना से एरणाकुलम के लिए ट्रेन छह अक्टूबर से तीन नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार चलेगी। 06021/06022 पोत्तनूर-बरौनी-पोत्तनूर स्पेशल चार अक्टूबर से शुरू होगी और कई प्रमुख स्टेशनों से होकर बरौनी पहुंचेगी।

दिल्ली से जोगबनी और सीतामढ़ी के लिए सीधी सुविधा

04008/04007 आनंद विहार-जोगबनी स्पेशल 10 अक्टूबर से सात नवंबर तक शनिवार को चलेगी। यह हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, मानसी, नवगछिया, कटिहार, पूर्णिया, अररिया कोर्ट और फारबिसगंज होते हुए जोगबनी पहुंचेगी।

वहीं 04010/04009 दिल्ली-सीतामढ़ी स्पेशल 15 अक्टूबर से 19 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। इसका मार्ग बगहा, नरकटियागंज, सिकटा, रक्सौल और बैरगनिया होगा।

मुजफ्फरपुर के लिए भी बढ़ेगा रेल विकल्प

आनंद विहार-मुजफ्फरपुर स्पेशल 13 अक्टूबर से 24 नवंबर तक मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। योगनगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर स्पेशल चार अक्टूबर से 29 नवंबर तक रविवार को चलेगी।

इन ट्रेनों से उत्तर बिहार के यात्रियों को दिल्ली और उत्तर भारत से आने-जाने में अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

सुपौल से दरभंगा तक कई जिलों को फायदा

04072/04071 नई दिल्ली-सुपौल स्पेशल एक अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रतिदिन चलेगी। यह हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, मानसी और सहरसा होते हुए सुपौल पहुंचेगी।

04098/04097 शकूरबस्ती-दरभंगा स्पेशल एक अक्टूबर से 29 नवंबर तक सप्ताह में छह दिन चलेगी। यह सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज और बगहा होते हुए दरभंगा पहुंचेगी।

दिल्ली-कामाख्या और लौकहा बाजार रूट पर भी ट्रेन

04076/04075 दिल्ली-कामाख्या स्पेशल तीन अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी। यह डीडीयू, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, बरौनी और कटिहार होकर कामाख्या जाएगी।

इसके अलावा 04014/04013 आनंद विहार-लौकहा बाजार फेस्टिवल स्पेशल का प्रतिदिन परिचालन 29/30 नवंबर तक जारी रहेगा। रेलवे के अनुसार अतिरिक्त ट्रेनों से त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को संभालने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें- बिहार से दिल्ली-कामाख्या और एरणाकुलम-पटना तक स्पेशल ट्रेनें, त्योहारों में यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत