विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छठ पूजा की तैयारी शुरू: पटना सिटी में 53 गंगा घाट होंगे तैयार, व्रतियों की सुविधा के लिए बनेंगे 5 कृत्रिम तालाब

Published: Sat, 24 Oct 2026 08:28 PM (IST)

पटना सिटी में छठ पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं, जिसमें नगर निगम 53 गंगा घाटों को अर्घ्य के लिए तैयार कर रहा है।

एआई  द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. पटना सिटी में छठ पूजा की तैयारियां शुरू।

  2. 53 गंगा घाटों को अर्घ्य के लिए किया जा रहा तैयार।

  3. श्रद्धालुओं हेतु 5 कृत्रिम तालाबों का होगा निर्माण।

जागरण संवाददाता, पटना सिटी। सूर्य उपासना का महान पर्व छठ को लेकर नगर निगम ने गंगा के घाटों का अर्घ्य के लिए तैयार करने का काम शुरू कर दिया है।

निगम के अजीमाबाद अंचल अन्तर्गत आदर्श घाट समेत अन्य घाटों के तट पर बने दलदल पर मिट्टी डालने में श्रमिकों का लगाया गया है।

इस बार पटना सिटी में पांच कृत्रिम तालाबों का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा 53 घाटों को छठ के लिए तैयार किया जाएगा।

गंगा का जलस्तर घटने के बाद अधिकांश घाटों पर चौड़ा और समतल तट निकलने के कारण छठ के लिए घाटों को तैयार करने में आसानी होगी।

निगम के पटना सिटी अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी आशुतोष कुमार ने बताया कि हीरानंद घाट से लेकर दीदारगंज तक छोटे-बड़े 27 घाटों को छठ के लिए तैयार किया जाएगा।

एक-दो दिन में शुरू हो जाएगा

एक-दो दिन में काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि अंचल क्षेत्र के वार्ड 66 अन्तर्गत मंगल तालाब, वार्ड 68 के कर्मलीचक और वार्ड 69 के मारूफगंज में छठ के लिए कृत्रिम तालाब का निर्माण किया जाएगा।

Chhath Puja 2026

निगम के अजीमाबाद अंचल के सहायक अभियंता भूषण कुमार ने बताया कि पत्थरी घाट से लेकर केशवराय घाट के बीच छठ के लिए 26 गंगा घाटों को तैयार किया जाएगा।

आदर्श घाट समेत अन्य जगहों पर दलदल पर मिट्टी डालने का काम शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि वार्ड 56 अन्तर्गत रानीपुर पैजावा और वार्ड 61 अन्तर्गत मेहंदीगंज में अर्घ्य देने के लिए कृत्रिम तालाब का निर्माण किया जाएगा। यहां से गंगा घाट की दूरी अधिक होने के कारण इन तालाबों में अर्घ्य देने में व्रतियों को सुविधा होगी।

यह भी पढ़ें- बिहार को हाईवे की सौगात: अरवल-बिहारशरीफ और नौबतपुर-हरिहरगंज सहित 5 सड़कों की फोरलेनिंग को हरी झंडी