Move to Jagran APP

Chhath Puja 2022: छठ पर्व पर आ गया शारदा सिन्हा का नया भोजपुरी गीत, फैंस बोले- सबको था इंतजार

Chhath Puja 2022 लोकगायिका पद्म विभूषण शरदा सिन्हा का नया भोजपुरी छठ गीत छठ के बरतिया रिलीज हो गया। लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं।इसे इंटरनेट मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर आप भी सुनें यह नया गीत

By Rahul KumarEdited By: Published: Sat, 22 Oct 2022 09:00 AM (IST)Updated: Sat, 22 Oct 2022 10:38 AM (IST)
लोकगायिका पद्म विभूषण शारदा सिन्हा का नया छठ गीत रिलीज।

पटना, आनलाइन डेस्क।  लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर बिहार में तैयारियां तेजी हो रही हैं। इस बार 28 अक्टूबर से छठ पर्व की शुरुआत हो रही है। लोगों ने महापर्व की तैयारी शुरू कर दी है। प्रशासन द्वारा भी छठ घाटों के निर्माण को लेकर अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस बीच  लोकगायिका पद्म विभूषण शारदा सिन्हा का नया छठ गीत 'छठ के बरतिया' भी रिलीज हो गया है। लोगों को महापर्व के दौरान शारदा सिन्हा के छठ गीतों का काफी इंतजार रहता है।

loksabha election banner

'छठ के बरतिया' गीत रिलीज

छठ महापर्व पर शारदा सिन्हा के गीतों का खास महत्व है। शरदा सिन्हा की मीठी आवाज छठ गीत को और पवित्र बना देता है। लोग छठ पर्व के दौरान शारदा सिन्हा की गीतों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। छठ पर्व की शुरुआत से पहले शारदा सिन्हा का नया गीत छठ के बरतिया रिलीज हो गया है। छठ के बरतिया गीत को लोग इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल कर रहे हैं। इस बार शारदा सिन्हा ने जो छठ गीत गाया है, उसे बड़े शानदार ढंग से फिल्माया गया है। वीडियो में दिखाया गया है कि एक युवक जो कि बिहार से बाहर काम करता है वो छठ पर्व में घर आया है। लेकिन मां के बीमार होने की वजह से छठ नहीं कर पा रही है। जिसके बाद युवक खुद छठ करता है। गीत में शारदा सिन्हा की आवाज का जादू बरकार है। शारदा सिन्हा के नए छठ गीत को खूब शेयर किया जा रहा। लोग इसे बहुत पसंद भी कर रहे हैं। शारदा सिन्हा ने खुद ही इस गीत को कंपोज भी किया है। गीत के बोल हृदय नारायण झा ने लिखे हैं जबकि म्यूजिक प्रोड्यूसर आदित्य देव हैं।

शारदा सिन्हा ने इंटरनेट मीडिया पर किया शेयर

छठ महापर्व के दौरान आज भी शारदा सिन्हा के गीतों का कोई सानी नहीं है। छठ के बरतिया गीत की उन्होंने अपने इंटरनेट मीडिया पर जानकारी दी है। कुछ दिनों पहले उन्होंने गीत का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा था कि 'अपनी आवाज में फिर इस बार छठी मईया को अर्घ्य देने एक गीत ले कर आई हूं. गाने से जुड़ी टीम को टैग करते हुए लिखा- "आप सब अपना आशीर्वाद जरूर देंगे इन बच्चों को। युवा पीढ़ी प्रेरित हो। संस्कृति सदा दिप्तमान हो। जय छठी मईया।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.