Move to Jagran APP

Jahanabad Election Result 2019: मात्र 1751 मतों से मिली जहानाबाद में जीत, जाने किसे मिले कितने वोट

Jahanabad Election Result 2019 जहानाबाद लोकसभा को एक कड़े मुकाबले में चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी ने जीत लिया है। इस संबंध में पूरी जानकारी के लिए पढ़ें यह खबर।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Fri, 24 May 2019 08:10 PM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 08:10 PM (IST)
Jahanabad Election Result 2019: मात्र 1751 मतों से मिली जहानाबाद में जीत, जाने किसे मिले कितने वोट
Jahanabad Election Result 2019: मात्र 1751 मतों से मिली जहानाबाद में जीत, जाने किसे मिले कितने वोट

पटना, जेएनएन। बिहार में सबसे अधिक रोचक मुकाबला जहानाबाद में देखने को मिला। राज्य की अन्य लोकसभा के परिणाम 23 मई को दोपहर से ही आने शुरू हो गए मगर इस जिले का रिजल्ट आने में रात तक का समय लग गया। अंत में एक कड़े संघर्ष में जीत चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को मिली। चंद्रवंशी ने सुरेंद्र यादव को 1751 मत से हरा दिया। चंद्रेश्वर प्रसाद को 335584 मत मिले। जबकि सुरेंद्र यादव ने 333833 मत हासिल किए।

loksabha election banner

चंद्रवंशी के पक्ष में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कई जनसभाएं की थीं। सुरेंद्र यादव भी यहां से एक बार सांसद रह चुके हैं। जहानाबाद से सटे बेलागंज विधानसभा क्षेत्र वे लगातार विधायक चुने जा रहे। अरुण कुमार संसद में यहां का दो बार प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। चंद्रवंशी को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम-काम पर भी काफी मत मिले।

किसे मिले कितने मत

2019 के लोकसभा चुनाव में कोई ये अंदाज नहीं लगा पा रहा था कि कौन जीतेगा। यहां मतदाताओं ने दोनों प्रत्याशियों को खूब वोट दिए। चंद्रेश्वर प्रसाद को 335584 मत मिले तो दूसरे स्थान पर रहे सुरेंद्र यादव ने 333833 मत हासिल किए। इसके अलावा राष्ट्रीय समता पार्टी के अरुण कुमार को 34558 वोट हासिल हुए। 2014 के परिणाम की बात करें तो यहां रालोसपा के डॉ. अरुण कुमार को जीत मिली थी। उन्हें 322647 मत मिले थे। जबकि दूसरे स्थान पर रहे राजद के सुरेंद्र यादव को 280307 लोगों ने पसंद किया था।

2019 के नतीजे

चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी (JDU)-  335584

सुरेंद्र यादव (RJD)- 333833

जीत-हार का अंतर- 1751

2014 के नतीजे

डॉ. अरुण कुमार (रालोसपा): 322647

डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव (राजद): 280307

अनिल कुमार शर्मा (जदयू): 100851

जीत-हार का अंतर: 42340

2009 के नतीजे

डॉ. जगदीश शर्मा (जदयू): 234769

डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव (राजद): 213442

डॉ. अरुण कुमार (कांग्रेस): 48487

जीत-हार का अंतर : 21327

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.