पटना में एक बार फिर हुई महिला से लूट, इस बार स्कॉर्पियो से आए थे बदमाश
पटना में एक बार फिर से चेन छीनने का मामला सामने आया है। इस बार शिकार दंपत्ति बने हैं। मामले में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई गई है।
By Akshay PandeyEdited By: Published: Sat, 01 Jun 2019 04:29 PM (IST)Updated: Sat, 01 Jun 2019 04:29 PM (IST)
पटना, जेएनएन। दो दिन पहले महिला से चेन लूट की घटना का अभी खुलासा नहीं हुआ था कि शनिवार को राजधानी में एक औऱ वारदात हो गई। पटना के फतुहा इलाके में एक महिला से सोने की चेन, बीस हजार रुपये नगद और कान का टॉप्स छीन लिया गया। मामले में पीड़िता की शिकायत पर तीन लोगों पर मामला दर्ज कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार फतुुहा की रहने वाली माधुरी देवी अपने पति पुटुस के साथ बसे से नवादा से फतुहा अपने मायके आ रही थीं। फतुहा फोर लेन के पास उतरकर वो टेंपो का इंतजार कर रही थीं। इतने में ही तीन लोग एक स्कॉर्पियो से आए और फतुहा चलने की बात कहकर अपनी गाड़ी में बैठा लिया।
कुछ दूर ले जाने के बाद तीनों बदमाशों ने पिस्टल के बल पर दंपती को लूट लिया। महिला के गले से चेन, बीस हजार रुपये कैश और कान का टॉप्स छीन लिया। घटना के बाद पीड़िता ने फतुहा थाना में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें