CBSE का नया सिलेबस जारी: नौवीं-दसवीं के छात्रों को पढ़नी होंगी 3 भाषाएं, गणित-विज्ञान में भी बदलाव
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने नौवीं और दसवीं कक्षा के लिए नया पाठ्यक्रम जारी किया है, जो इसी सत्र ...और पढ़ें

नौवीं-दसवीं के छात्रों को पढ़नी होंगी 3 भाषाएं, गणित-विज्ञान में भी बदलाव (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, पटना। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा नौवीं और 10वीं का नया पाठ्यक्रम जारी किया है। यह पाठ्यक्रम इसी सत्र से लागू होगा।
नए सिलेबश के अनुसार, अब प्रत्येक छात्र को तीन भाषाएं पढ़नी होंगी। जिनमें से दो भारतीय भाषा के अतिरिक्त तीसरी भाषा पास किए छात्र 10वीं की बोर्ड परीक्षा नहीं दे सकेगा। इसमें विद्यार्थी हिन्दी और अंग्रेजी के साथ एक कोई अन्य भाषा का चयन कर सकते हैं।
इसके साथ ही गणित और विज्ञान विषय के पाठ्यक्रम में भी बदलाव किया गया है। अब ये दोनों विषय दो स्तरों पर होंगे। जिसमें मानक और एडवांस शामिल है। मानक कोर्स सभी के लिए जरूरी होगा, जबकि एडवांस कोर्स छात्र अपनी इच्छा से चुन सकते हैं।
एडवांस कोर्स वालों को अतिरिक्त 25 अंकों की परीक्षा देनी होगी। इसमें पास होने पर मार्कशीट में लिखा जाएगा कि एडवांस लेवल पास किया, लेकिन इसके अंक कुल स्कोर में नहीं जुड़ेंगे।
पेपर में 50 फीसदी, बल्कि केस स्टडी, डेटा समझने और स्थिति के हिसाब से जवाब देने वाले होंगे। पास होने के लिए बोर्ड परीक्षा और आंतरिक मूल्यांकन (20 अंक) दोनों में अलग-अलग 33-33 फीसदी अंक लाना जरूरी होगा।
नौवीं में व्यक्ति व समाज और 10वीं में पर्यावरण शिक्षा अनिवार्य
नौवीं कक्षा में व्यक्ति व समाज और कक्षा दसवीं में पर्यावरण शिक्षा अनिवार्य है। कंप्यूटेशनल थिंकिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की पढ़ाई बच्चों को करनी होगी। कला, शारीरिक शिक्षा और व्यावसायिक शिक्षा को अब मुख्य विषयों का दर्जा दिया गया है।
दिव्यांग छात्रों को राहत देते हुए तीन भाषाओं के बजाय सिर्फ एक भाषा पढ़ने की छूट दी गई है। कक्षा नौवीं में स्कूल द्वारा वार्षिक परीक्षा ली जाएगी। जबकि कक्षा 10वीं में बोर्ड परीक्षा देना अनिवार्य होगी।
