विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीतामढ़ी SSB के पूर्व कमांडेंट अमित पर केस दर्ज, तस्करों से सांठ-गांठ का आरोप; CBI ने लिया एक्शन 

Published: Sat, 10 Oct 2026 10:09 PM (IST)

सीबीआई ने सीतामढ़ी में तस्करों से सांठगांठ के आरोप में एसएसबी के तत्कालीन सहायक कमांडेंट अमित के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. सीबीआई ने एसएसबी सहायक कमांडेंट अमित पर केस दर्ज किया।

  2. सीतामढ़ी में तस्करों से सांठगांठ कर अवैध कमाई का आरोप।

  3. सोनीपत में तलाशी के दौरान आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए।

राज्य ब्यूरो, पटना। तस्करों से सांठ-गांठ मामले में सीबीआई पटना की टीम ने एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) की 20वीं वाहिनी सीतामढ़ी के तत्कालीन सहायक कमांडेंट अमित के विरुद्ध केस दर्ज कर उनके ठिकानों पर जांच की है।

सीबीआई की एक टीम ने हरियाणा के सोनीपत स्थित आरोपी के ठिकानों पर तलाशी ली है। इस दौरान संपत्ति की खरीद और बैंक खातों से जुड़े कई आपत्तिजनक दस्तावेज मिले हैं।

आरोप है कि वर्ष 2023 से जनवरी 2026 तक एसएसबी 20वीं वाहिनी सीतामढ़ी में तैनाती के दौरान सहायक कमांडेंट ने रक्सौल और आसपास के अन्य स्थानों पर कुख्यात तस्करों से साठगांठ कर अवैध कमाई की।

जांच में उनके और उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर मौजूद बैंक खातों में कई संदिग्ध लेन-देन का पता चला है।

प्राथमिकी के आधार पर सीबीआई पटना की एक टीम ने सीबीआई के विशेष न्यायालय से सर्च वारंट लेकर सोनीपत हरियाणा में तलाशियां ली।

सीबीआई इस मामले में संलिप्त अन्य लोकसेवकों और निजी व्यक्तियों की भी छानबीन करेगी।

यह भी पढ़ें- डोमिनोज की फ्रेंचाइजी के नाम पर करोड़ों की ठगी, पटना में गिरोह का पर्दाफाश; बैंक अधिकारी समेत 4 गिरफ्तार