Move to Jagran APP

BPSC 65th PT exam: प्रश्नपत्र देेख कई छात्रों के उड़े होश, जानिए क्या थे ये प्रश्न

बीपीएससी 65वीं की पीटी की परीक्षा मंगलवार को संपन्न हुई। इस बार की परीक्षा में बिहार से संबंधित कुछ एेसे प्रश्नपत्र पूछे गए थे जिसे देखकर छात्रों को उलझन हुई। जानिए

By Kajal KumariEdited By: Published: Wed, 16 Oct 2019 09:46 AM (IST)Updated: Wed, 16 Oct 2019 11:56 AM (IST)
BPSC 65th PT exam: प्रश्नपत्र देेख कई छात्रों के उड़े होश, जानिए क्या थे ये प्रश्न
BPSC 65th PT exam: प्रश्नपत्र देेख कई छात्रों के उड़े होश, जानिए क्या थे ये प्रश्न

पटना, जेएनएन। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 65वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा मंगलवार को 35 जिलों के 718 केंद्रों पर शांतिपूर्वक संपन्न हुई। अभ्यर्थियों ने बताया कि इस बार प्रश्न का स्तर सामान्य है। लेकिन, बिहार से संबंधित प्रश्नों ने चौंकाया । मसलन, होली में कहां पौधारोपण किया जाता है?

loksabha election banner

भारत के वरीयता क्रम में निम्नलिखित में कौन पहले आता है? विकल्प में यूपीएससी के अध्यक्ष, मुख्य चुनाव आयुक्त, नियंत्रक एवं महालेखा नियंत्रक, उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश तथा उपयुक्त में से कोई नहीं या एक से अधिक था। कृषि कुंभ मेला-2019, विराट कोहली, चंद्रयान-2, वीवीपैट, पोस्टमॉर्टम, हिंदू वृद्धि दर आदि से जुड़े प्रश्न पूछे गए थे।

विशेषज्ञों ने बताया कि 25 फीसद प्रश्न वैसे ही छात्र हल कर पाए होंगे जो बिहार से प्रकाशित अखबार का नियमित अध्ययन करते हैं। सिविल सेवा के विशेषज्ञ प्रो. एमपी शर्मा ने बताया कि यूपीएससी के पैटर्न पर तैयारी करने वाले छात्रों को थोड़ी परेशानी होगी। यूपी, एमपी, राजस्थान आदि आयोग से बीपीएससी के प्रश्नों का स्तर सामान्य रहा। 

पिछले रिकॉर्ड तोड़ेगा कटऑफ 

विशेषज्ञों के अनुसार इसका कटऑफ पिछले सभी परीक्षाओं का रिकॉर्ड तोड़ देगा। परीक्षार्थियों की संख्या अधिक और प्रश्न पत्र सामान्य स्तर के होने के कारण कटऑफ 100 से अधिक जाएगा। 64वीं पीटी का सामान्य श्रेणी का कटऑफ 97 था। इस बार 100 से 105 के बीच कटऑफ रहने की संभावना जताई जा रही है।

संयुक्त सचिव सह परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार ने बताया कि सभी केंद्रों पर कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संचालित की गई। किसी केंद्र से निष्कासन की सूचना शाम तक नहीं मिली है।

प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार परीक्षा में लगभग 70 फीसद अभ्यर्थी शामिल हुए। डॉ. एम रहमान ने बताया कि प्रारंभिक परीक्षा पूरी तरह से फैक्ट्स पर आधारित थे। प्रश्नों में पांच विकल्प होने के कारण अभ्यर्थी असमंजस में रहे। 

64वीं पीटी                कटऑफ 

सामान्य (पुरुष-महिला)  97-86

एससी (पुरुष-महिला)    85-69

एसटी (पुरुष-महिला)     89-80

ईबीसी (पुरुष-महिला)     90-76

बीसी (पुरुष-महिला)     93-82

बीसीएल                   79

63वीं पीटी           कटऑफ 

सामान्य (पुरुष-महिला)  96-86

एससी (पुरुष-महिला)    84-73

एसटी (पुरुष-महिला)     89-78

ईबीसी (पुरुष-महिला)     88-77

बीसी (पुरुष-महिला)     93-84

60-62वीं पीटी     कटऑफ 

सामान्य (पुरुष-महिला)  97-86

एससी (पुरुष-महिला)    83-68

एसटी (पुरुष-महिला)     89-78

ईबीसी (पुरुष-महिला)     89-75

बीसी (पुरुष-महिला)     93-81

56-59वीं पीटी      कटऑफ 

सामान्य                87

एससी                 72

एसटी                 70

ईबीसी                 76

बीसी                   82

बीसीएल               73

पीटी में अभ्यर्थियों की संख्या 

56-59वीं -2,47,273

60-62वीं -1,60,086

63वीं -  90,697

64वीं- 1,91,09

65वीं -2.9 लाख (लगभग)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.