आज हड़ताल पर रहेंगे केबल ऑपरेटर
राजधानी के तमाम केबल ऑपरेटर गुरुवार को एक दिन की हड़ताल पर रहेंगे।
By Edited By: Published: Thu, 04 Aug 2016 01:31 AM (IST)Updated: Thu, 04 Aug 2016 01:31 AM (IST)
पटना। राजधानी के तमाम केबल ऑपरेटर गुरुवार को एक दिन की हड़ताल पर रहेंगे। लोकल केबल आपरेटर संघ के सचिव प्रदीप कुमार ने बताया कि वे लोग सीधे तौर पर कोई भी चैनल नहीं दिखाते हैं। एमएसओ अर्थात दर्श, सिटी केबल जैसी कंपनियों के जरिए विभिन्न चैनलों का प्रसारण किया जाता है। इसके एवज में केबल ऑपरेटरों से निर्धारित राशि की वसूली की जाती है। केबल ऑपरेटरों की शिकायत है कि इन कंपनियों द्वारा अचानक से मोटी राशि बकाया बताई जा रही है। इसका विरोध करने पर लाइन काट दी जा रही है। इसके विरोध में केबल ऑपरेटरों ने एक दिन की सांकेतिक हड़ताल पर जाने का निर्णय लिए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें