रक्षाबंधन पर नीतीश सरकार ने बहनों को दिया नायाब तोहफा, जानिए क्या
बिहार सरकार ने रक्षाबंधन के मौके पर राज्य की महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया। इस दिन राज्य में महिलाओं के लिए बस सर्विस फ्री रही।
By Kajal KumariEdited By: Published: Wed, 14 Aug 2019 05:00 PM (IST)Updated: Thu, 15 Aug 2019 09:32 PM (IST)
पटना [जेएनएन]। बिहार सरकार ने रक्षाबंधन त्योहार के मौके पर राज्य की महिलाओं को खास तोहफा दिया। महिलाओं को ये तोहफा बिहार सरकार के परिवहन विभाग द्वारा दिया गया। गुरुवार को रक्षाबंधन के मौके पर राज्य के सभी सरकारी बसों में महिलाओं को फ्री यात्रा की सुविधा दी गई।
रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं के लिए राज्य के सभी सरकारी बसों की सेवा फ्री रही। परिवहन विभाग की ये सुविधा पटना समेत राज्य के सभी जिलों में लागू की गई। वहां चलने वाली सरकारी बसों में महिलाएं और बच्चियां मुफ्त में सफर करतीं देखी गईं।
मालूम हो कि पिछले साल भी रक्षाबंधन के दिन बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की राज्य में चलने वाली बसों को महिलाओं के लिए फ्री किया गया था। पटना में ही परिवहन विभाग की 100 के करीब सिटी बसें चलती हैं। रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं को इन बसों में सफर करने के लिए टिकट नहीं लेनर पड़ा।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें