विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार बिजली कंपनी को राष्ट्रीय सम्मान: 1900 नए तकनीशियनों की ट्रेनिंग के लिए मिला स्किल एक्सीलेंस अवार्ड

Published: Fri, 21 Aug 2026 07:17 PM (IST)

बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) को पावर सेक्टर में इंडक्शन स्किलिंग के लिए स्किल एक्सीलेंस अवार्ड 2026 से ...और पढ़ें

बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड

बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड

HighLights

  1. बीएसपीएचसीएल को स्किल एक्सीलेंस अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया।

  2. 1900 नए तकनीशियनों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षित कर दक्षता बढ़ाई गई।

  3. यह सम्मान नई दिल्ली में आयोजित पीएसएससी वर्कशॉप में मिला।

राज्य ब्यूरो,पटना। बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (बीएसपीएचसीएल) को पावर सेक्टर में इंडक्शन स्किलिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए स्किल एक्सीलेंस अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया है। शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित पीएसएससी की इंडस्ट्री कंसल्टेशन वर्कशाप में कंपनी को यह सम्मान दिया गया।

बीएसपीएचसीएल की ओर से ट्रेनिंग को-ऑर्डिनेटर-सह-कंसल्टेंट अशोक कुमार ने पुरस्कार ग्रहण किया। यह सम्मान केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के चेयरपर्सन और पावर सेक्टर स्किल काउंसिल के प्रेसिडेंट घनश्याम प्रसाद ने प्रदान किया।

1900 नए तकनीशियनों को दिया गया प्रशिक्षण

यह पुरस्कार पावर सेक्टर के वरिष्ठ अधिकारियों और विशेषज्ञों की ज्यूरी ने बीएसपीएचसीएल की व्यवस्थित इंडक्शन स्किलिंग पहल के लिए दिया है। कंपनी की इस पहल के तहत 1900 नवनियुक्त तकनीशियनों को प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण के जरिए नए तकनीशियनों को विद्युत क्षेत्र में काम करने के लिए जरूरी तकनीकी ज्ञान और कौशल से तैयार किया गया। इस पहल को राष्ट्रीय स्तर पर पावर सेक्टर में उल्लेखनीय उपलब्धि माना गया है।

नई तकनीक और सुरक्षा मानकों पर विशेष जोर

ऊर्जा सचिव-सह-अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक अजय यादव ने कहा कि यह पुरस्कार बिजली कंपनी के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। पिछले कुछ वर्षों में तकनीकी और अन्य कर्मियों की दक्षता बढ़ाने के लिए कई प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए गए हैं।

इनमें इंडक्शन ट्रेनिंग, तकनीकी प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण, कौशल उन्नयन और कार्यस्थल आधारित प्रशिक्षण शामिल हैं। कर्मचारियों को बदलती तकनीक और विद्युत क्षेत्र की नई जरूरतों के अनुसार तैयार करने पर लगातार जोर दिया जा रहा है।

आधुनिक विद्युत प्रणाली के अनुरूप तैयार हो रहे कर्मचारी

बिजली कंपनी की प्रशिक्षण व्यवस्था में कर्मचारियों को नवीन तकनीकों के साथ सुरक्षा मानकों और परिचालन प्रक्रियाओं की जानकारी भी दी जा रही है। आधुनिक विद्युत प्रणाली के अनुरूप काम करने के लिए तकनीकी दक्षता बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

कंपनी का मानना है कि बेहतर प्रशिक्षण से कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ेगी और विद्युत सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा। नई तकनीकों के साथ तालमेल बैठाना बिजली क्षेत्र की प्रमुख जरूरतों में शामिल है।

नई दिल्ली में पावर सेक्टर के विशेषज्ञ रहे मौजूद

अवार्ड समारोह नई दिल्ली में पीएसएससी की इंडस्ट्री कंसल्टेशन वर्कशाप के दौरान आयोजित हुआ। कार्यक्रम में पावर सेक्टर के वरिष्ठ अधिकारी और विशेषज्ञ मौजूद रहे।

बीएसपीएचसीएल को मिला यह सम्मान कंपनी की प्रशिक्षण व्यवस्था और तकनीकी क्षमता निर्माण के प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान के रूप में देखा जा रहा है।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।