विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BSEB Bihar Board 12th Result 2023: बिहार बोर्ड 12वीं के परिणाम कब हो सकते हैं घोषित? जानें यह अहम अपडेट

By Jagran NewsEdited By: Yogesh Sahu
Published: Thu, 16 Mar 2023 12:53 AM (IST)

BSEB Bihar Board 10th 12th Result 2023 बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 का इंतजार 13 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को ...और पढ़ें

Bihar Board BSEB 12th Result To Release Soon: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट को लेकर अपडेट आधिकारिक वेबसाइट, biharboardonline.bihar.gov.in पर देखें।
Bihar Board BSEB 12th Result To Release Soon: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट को लेकर अपडेट आधिकारिक वेबसाइट, biharboardonline.bihar.gov.in पर देखें।

ऑनलाइन डेस्क, पटना। Bihar Board 12th Result 2023 Latest Updates: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 को लेकर 13 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (Bihar School Examination Board, BSEB) द्वारा वर्ष 2022-23 के लिए इंटरमीडिएट (कक्षा 12) के सभी वर्गों के लिए इस साल आयोजित की गई बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी।

बोर्ड के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीएसईबी इंटर रिजल्ट 2023 को 20 मार्च तक घोषित किया जा सकता है।

दूसरी तरफ, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा इस सप्ताह के आखिर तक या 18 मार्च 2023 तक भी किए जाने की उम्मीद है।

BSEB Inter Result 2023 Date: बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजे इन वेबसाइट पर करें चेक

बिहार बोर्ड द्वारा इंटर के सभी स्ट्रीम के लिए नतीजों की घोषणा या इससे सम्बन्धित अपडेट बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट, biharboardonline.bihar.gov.in, secondary.biharboardonline.com और results.biharboardonline.com पर जारी किए जाएंगे।

ऐसे में बीएसईबी इंटर रिजल्ट 2023 के लिए छात्र-छात्राओं को इन वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करते रहना चाहिए।

बोर्ड इन नतीजों की घोषणा के बाद परिणाम देखने के लिए लिंक को वेबसाइट पर एक्टिव करेगा, जिस पर क्लिक करके परीक्षार्थी नतीजों के पेज पर जा सकेंगे।

फिर स्टूडेंट्स को अपने विवरण (रोल नंबर, आदि) को भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद छात्र अपना परिणाम और विषयवार प्राप्तांक की मार्कशीट स्क्रीन पर देख सकेंगे, जिसका प्रिंट लेने के बाद इसकी सॉफ्ट कॉपी भी स्टूडेंट्स को सेव कर लेनी चाहिए।

बता दें कि बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने बीएसईबी इंटर वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन 1 फरवरी से 11 फरवरी तक किया था।

इस बार की बोर्ड परीक्षाओं में 13 लाख से अधिक परीक्षार्थी सम्मिलित हुए थे, जिनमें से 6.81 लाख छात्र और 6.36 लाख छात्राएं हैं।