Move to Jagran APP

शराब पीने से मना करने पर भाई को मार डाला

दानापुर अनुमंडल के शाहपुर थाना क्षेत्र के दाउदपुर में एक शख्स ने शुक्रवार की रात हुई वारदात

By JagranEdited By: Published: Sun, 03 Nov 2019 11:28 PM (IST)Updated: Sun, 03 Nov 2019 11:28 PM (IST)
शराब पीने से मना करने पर भाई को मार डाला
शराब पीने से मना करने पर भाई को मार डाला

पटना। दानापुर अनुमंडल के शाहपुर थाना क्षेत्र के दाउदपुर में एक शख्स ने शुक्रवार की रात सगे भाई को चाकू से गोदकर मार डाला। बताया जा रहा कि आरोपित ने शराब पीने से मना करने पर इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। हालांकि मृतक की पत्नी ने प्राथमिकी में पारिवारिक विवाद की बात कही है। इस घटना के बाद घर में छठ पूजा की तैयारी धरी रह गई।

loksabha election banner

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। आरोपित सुनील समेत चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस बाबत मृतक की पत्नी किसा देवी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में मृतक के भाई सुनील, अनिल, रौशन व बहनोई निरंजन के अलावा मा मीना देवी, बहन रानी और दो अज्ञात को भी आरोपित किया गया है।

जानकारी के अनुसार शाहपुर थाना क्षेत्र के दाउदपुर करबला निवासी शहदेव राय के पुत्र सन्नी राय उर्फ गोरख राय (25) की सगे भाई ने ही चाकू मारकर हत्या कर दी। बताया जाता है कि घर में मृतक की मा मीना देवी व पिता शहदेव व्रत किए थे। खरना की रात मृतक गोरख का भाई सुनील नशे में घर आया था। इसको लेकर गोरख से विवाद हो गया। इसी दौरान उसने चाकू से वार कर दिया। गोरख को कंधा, सीना व पंजे पर चाकू लगा, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। साक्ष्य छिपाने के लिए धो दिया था खून

घटना के समय मृतक की पत्नी अपनी तीन वर्षीय पुत्री शिवानी के साथ मायके में थी। मृतक की ससुराल वालों ने बताया कि देररात फोन से हत्या की जानकारी अन्य लोगों के जरिए मिली। सूचना पर जब दाउदपुर पहुंची तो गोरख को मृत पाया। साक्ष्य छिपाने के लिए सभी ने मिलकर खून के धब्बे धो दिए थे। थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि सुनील समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.