BPSC TRE-4 में D.El.Ed पास अभ्यर्थियों को भी मौका, 33,320 पदों पर होगी शिक्षकों की भर्ती
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने चतुर्थ चरण की विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा (TRE-4) में डीएलएड पास अभ्यर्थियों को भी ...और पढ़ें

बीपीएससी टीआरई 4 में डीएलड वालों को भी मौका।
HighLights
BPSC TRE-4 में डीएलएड पास अभ्यर्थियों को अवसर मिला।
33,320 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती, बड़ी राहत।
आवेदन के लिए वेब कॉपी अनिवार्य, अंतिम तिथि 25 अक्टूबर।
जागरण संवाददाता, पटना। BPSC TRE-4: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने चतुर्थ चरण की विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा (TRE-4) में डीएलएड पास अभ्यर्थियों को भी अवसर दिया है।
शिक्षकों के 33 हजार 320 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए डीएलएड प्रशिक्षण सत्र 2024-2026 (परीक्षा वर्ष 2026) के उत्तीर्ण अभ्यर्थी भी शामिल हो सकेंगे।
आवेदन करते समय वेब कॉपी अनिवार्य
परीक्षा नियंत्रक की ओर से मंगलवार को जारी सूचना के अनुसार इच्छुक छात्र अपना ऑनलाइन आवेदन करते समय अपने अंक पत्र (मार्कशीट) की वेब कापी अनिवार्य रूप से अपलोड करनी होगी।
टीआरई-4 के लिए आवेदन लेने की प्रक्रिया जारी है। आयोग की वेबसाइट (https://bpsc.bihar.gov.in/) पर आनलाइन माध्यम से 25 अक्टूबर तक आवेदन किए जा सकते हैं। इस निर्णय से हजारों अभ्यर्थियों को राहत मिली है।
11वीं से 12वीं तक में सबसे ज्यादा रिक्तियां
शिक्षक भर्ती के चौधे चरण के तहत कक्षा एक से पांच (प्राथमिक विद्यालय) के लिए 3847, छह से आठ (मध्य विद्यालय) के लिए 8563 और नौ से 10 (माध्यमिक विद्यालय) के लिए 3877 रिक्तियों की घोषणा की गई है।
इसी तरह कक्षा 11 से 12 तक (उच्च माध्यमिक विद्यालय) के लिए सबसे अधिक रिक्तियों की घोषणा की गई है। इन वर्गों के लिए 16 हजार 101 पदों पर बहाली होगी।
आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे भर्ती से संबंधित विस्तृत नियमों, पात्रता शर्तों एवं अन्य अद्यतन जानकारी के लिए नियमित रूप से आधिकारिक पोर्टल पर नजर बनाए रखें।
यह भी पढ़ें- BPSC TRE-4 में खुशखबरी! फिर बढ़ीं रिक्तियां, अब 33396 पदों पर होगी बंपर बहाली
