विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BPSC TRE-4: 32388 शिक्षक पदों पर शुक्रवार से आवेदन, 25 अक्टूबर आखिरी तारीख; देखें पदों का पूरा ब्योरा

Published: Thu, 24 Sep 2026 09:43 PM (IST)

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की TRE-4 भर्ती के लिए शुक्रवार से 32,388 शिक्षक पदों पर ऑनलाइन आवेदन शुरू हो ...और पढ़ें

विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा का ऑनलाइन आवेदन शुरू

 विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा का ऑनलाइन आवेदन शुरू

HighLights

  1. BPSC TRE-4 के लिए 32,388 शिक्षक पदों पर आवेदन शुरू।

  2. ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर, शुल्क 26 अक्टूबर तक।

  3. प्राथमिक से उच्च माध्यमिक तक विभिन्न श्रेणियों में रिक्तियां जारी।

जागरण संवाददाता, पटना। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की चतुर्थ चरण की विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा (TRE-4) के लिए शुक्रवार से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 32,388 शिक्षक पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट www.bpsc.biharegov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर निर्धारित की गई है।

आवेदन शुल्क जमा करना भी जरूरी

आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। शुल्क जमा नहीं होने की स्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

आयोग के अनुसार ऑनलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर है। अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय सभी जरूरी जानकारी सावधानी से भरने की सलाह दी गई है।

प्राथमिक से उच्च माध्यमिक तक कितने पद

टीआरई-4 में प्राथमिक विद्यालय के लिए 3,847 पद चिह्नित किए गए हैं। मध्य विद्यालय में 8,563 पद, माध्यमिक विद्यालय में 3,877 पद और उच्च माध्यमिक विद्यालय में सबसे अधिक 16,101 पद हैं। आयोग की वेबसाइट पर विषयवार रिक्तियों की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।

कई विषयों की रिक्तियां बाद में होंगी जारी

माध्यमिक स्तर पर बांग्ला, ललितकला, नृत्य, मैथिली, विशेष विद्यालय अध्यापक, अरबी और फारसी विषयों की रिक्तियों की जानकारी बाद में दी जाएगी।

इसी तरह उच्च माध्यमिक स्तर पर बांग्ला, भोजपुरी, मगही, मैथिली, पाली, प्राकृत, अरबी और फारसी विषयों की रिक्तियां सामान्य प्रशासन विभाग से जानकारी मिलने के बाद जारी की जाएंगी।

अधिक अभ्यर्थी हुए तो कई चरणों में परीक्षा

आयोग ने बताया है कि अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने की स्थिति में टीआरई-4 की परीक्षा एक से अधिक चरणों में आयोजित की जा सकती है। ऐसे में अभ्यर्थियों को आवेदन के बाद आयोग की वेबसाइट पर परीक्षा से संबंधित आगे की सूचनाओं पर नजर रखनी होगी।

यह भी पढ़ें- BPSC TRE 4 के 32388 पदों पर 25 सितंबर से आवेदन, 26 अक्टूबर तक फीस जमा करने का मौका