विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बीपीएससी ने जारी किया शोध और अभियोजन पदाधिकारी प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम, अब मुख्य परीक्षा की तैयारी

Published: Thu, 19 Nov 2026 06:10 PM (IST)

बीपीएससी ने शोध पदाधिकारी और अभियोजन पदाधिकारी प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम घोषित किए। सफल अभ्यर्थी अब मुख्य लिखित परीक्षा की ...और पढ़ें

मुख्य लिखित परीक्षा अगला चरण

मुख्य लिखित परीक्षा अगला चरण

HighLights

  1. बीपीएससी ने शोध पदाधिकारी प्रारंभिक परीक्षा परिणाम घोषित किया।

  2. अभियोजन पदाधिकारी प्रारंभिक परीक्षा परिणाम भी जारी हुआ।

  3. सफल अभ्यर्थी अब मुख्य लिखित परीक्षा की तैयारी करें।

जागरण संवाददाता, पटना। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने शोध पदाधिकारी और अभियोजन पदाधिकारी की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम गुरुवार को जारी कर दिया। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित किए गए अभ्यर्थियों को अगले चरण यानी मुख्य लिखित परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा। परिणाम जारी होने के साथ ही अभ्यर्थियों का इंतजार समाप्त हो गया है। 

अभियोजन पदाधिकारी के लिए 3175 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। इसी तरह शोध पदाधिकारी में कुल 33 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। अभियोजन पदाधिकारी के लिए प्रारंभिक परीक्षा में 23 हजार 218 अभ्यर्थी उपस्थित हुए थे। इसी तरह शोध पदाधिकारी परीक्षा में 412 की उपस्थिति दर्ज  की गई थी।

15 जुलाई 2026 को हुई थी परीक्षा

आयोग की ओर से शोध पदाधिकारी तथा अभियोजन पदाधिकारी के पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 15 जुलाई 2026 को किया गया था। दोनों परीक्षाओं में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परीक्षा के बाद से ही उम्मीदवार परिणाम जारी होने का इंतजार कर रहे थे। अब बीपीएससी ने दोनों परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिए हैं।

मुख्य लिखित परीक्षा अगला चरण

प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी अब मुख्य लिखित परीक्षा में शामिल होंगे। मुख्य परीक्षा के आधार पर आगे की चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अगले चरण की तैयारी शुरू करने के साथ आयोग की ओर से जारी होने वाली परीक्षा संबंधी सूचनाओं पर भी नजर रखें।

वेबसाइट पर देख सकते हैं परिणाम

अभ्यर्थी बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://bpsc.bihar.gov.in/ पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। वेबसाइट पर संबंधित परीक्षा के रिजल्ट लिंक के माध्यम से परिणाम प्राप्त किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे परिणाम और आगे की परीक्षा से संबंधित आधिकारिक निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।