यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
BPSC PT Result 2020: 65वीं पीटी का रिजल्ट जारी, अभ्यर्थी यहां क्लिक कर देखें
BPSC PT Result 2020 बीपीएससी 65वीं परीक्षा का प्रारंभिक रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट देखने के लिए आयोग की वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर क्लिक करें।

पटना, जेएनएन। BPSC PT Exam Result 2020: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 65वीं लिखित (प्रारंभिक) परीक्षा का रिजल्ट शुक्रवार की देर शाम 7.39 बजे जारी कर दिया गया। दोपहर से ही अभ्यर्थी रिजल्ट के आने का इंतजार कर रहे थे। रिजल्ट जारी होते ही अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट सर्च करना शुरू दिए हैं। बता दें पीटी का रिजल्ट पहले गुरुवार की शाम में जारी होने वाला था, लेकिन बीपीएससी बोर्ड की बैठक में रिजल्ट के शुक्रवार को जारी होने की बात कही गयी थी। इससे अब प्रतिभागियों के इंतजार का समय थोड़ा और बढ़ गया है। बता दें कि BPSC की ओर से 421 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। दो लाख 57 हजार 247 अभ्यर्थियों में से मुख्य परीक्षा के लिए 6517 को सफलता मिली है।
.jpg)
.jpg)
.jpg)
रिजल्ट को देख सकते हैं वेबसाइट
आयोग के संयुक्त सचिव सह परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रिजल्ट में किसी प्रकार की त्रुटि न हो, इसलिए इसे जारी करने में थोड़ी देर हुई। BPSC कैलेंडर के मुताबिक रिजल्ट मार्च माह के पहले सप्ताह में जारी किया जाना था। उम्मीदवार अपना रिजल्ट BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर जाकर BPSC PT Result 2019 पर क्लिक कर देख सकते हैं।
यहां क्लिक कर देखें रिजल्ट: www.bpsc.bih.nic.in
17 फरवरी, 2020 को हुई थी परीक्षा
यह परीक्षा 15 अक्टूबर 2019 को राज्य के 35 जिलों के 718 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी। इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी की जा चुकी है। इसमें करीब 4 लाख युवा बैठे थे। इसके बाद 17 फरवरी, 2020 को बीपीएससी 65वीं का री-एग्जाम भी जारी आयोजित हुआ जिसकी आंसर-की 20 फरवरी को जारी कर दी गई।
20 फरवरी को बीपीएससी ने 2020 की भर्ती परीक्षाओं का एक संभावित कैलेंडर जारी किया है। इसके मुताबिक बीपीएससी 65वीं का रिजल्ट मार्च माह के पहले सप्ताह में जारी किया जाएगा। बीपीएससी 65वीं मेन एग्जाम का आयोजन जून में और रिजल्ट अक्टूबर में आएगा। इंटरव्यू दिसंबर, 2020 में होंगे।
दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए दोबारा हुई थी परीक्षा
बता दें कि बीपीएससी (BPSC) 65वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा में लगभग 2 लाख 75 हजार परीक्षार्थियों ने भाग लिया था। वहीं पटना हाई कोर्ट के निर्देश पर दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिये दोबारा ये परीक्षा आयोजित की गई थी और ये परीक्षा 17 फरवरी को हुई थी। इसी तरह, आयोग के द्वारा 64वीं मुख्य परीक्षा का रिजल्ट अप्रैल के प्रथम पखवारे में संभावित है।
प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को मेंस की परीक्षा देगी होगी और उसके रिजल्ट के बाद उसमें उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को इंटरव्यू देना होगा। इंटरव्यू में क्वाविफाई करने के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट में मेन्स और इंटरव्यू में मिले अंकों के आधार पर चयन होगा।
इससे पूर्व आयोग ने 14 जनवरी को अधिसूचना जारी करके ने 65वीं प्रारंभिक पुनर्परीक्षा को 17 फरवरी 2020 को आयोजित किये जाने की घोषणा की थी। परीक्षा का आयोजन 12 बजे से 2 बजे तक किया गया था।