विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बीपीएससी की 65वीं परीक्षा का परिणाम सात अक्टूबर को, रिजल्ट देखने से पहले जानें जरूरी बातें

By Akshay PandeyEdited By:
Published: Mon, 04 Oct 2021 04:31 PM (IST)Updated: Mon, 04 Oct 2021 04:55 PM (IST)

बीपीएससी की 65वीं परीक्षा के परिणाम के लिए अब और इंतजार नहीं करना होगा। सात अक्टूबर को रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। आयोग की ओर से परिणाम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अभ्यर्थी परीक्षा परिणाम www.bpsc.bih.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।

बीपीएससी 65वीं का परिणाम सात अक्टूबर को घोषित कर दिया जाएगा। सांकेतिक तस्वीर।
बीपीएससी 65वीं का परिणाम सात अक्टूबर को घोषित कर दिया जाएगा। सांकेतिक तस्वीर।

नलिनी रंजन, पटना। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 65वीं परीक्षा के परिणाम सात अक्टूबर को संभावित है। 65वीं बीपीएससी में 14 विभागों में 423 पदों पर नियुक्ति होनी है। आयोग की ओर से इसके लिए साक्षात्कार प्रक्रिया बीते सितंबर महीने के पहले सप्ताह में ही खत्म किया जा चुका है। इसमें लगभग एक दर्जन अभ्यर्थियों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र पर आपत्ति दर्ज कराई गई थी। इसके बाद आयोग ने सभी को मेडिकल जांच कराने का फैसला लिया था। आयोग ने सभी दिव्यांग अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच के लिए पीएमसीएच सूची भेज दिया था।

जहां से कई आवश्यक जांच के लिए अभ्यर्थियों को इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस भेजा गया था। वहां से जांच पूरी होने के बाद अब रिपोर्ट आयोग को भेजी गई है। अब आयोग की ओर से रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया की जा रही है। आयोग के संयुक्त सचिव सह परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार ने बताया कि 65वीं बीपीएससी की फाइनल परिणाम सात अक्टूबर को संभावित है। इस वर्ष सबसे अधिक ग्रामीण विकास पदाधिकारी के 110, बिहार शिक्षा सेवा के 72, डीएसपी के 62 पद हैं। इनकी नियुक्ति को लेकर रिजल्ट जारी करने के लिए आवश्यक प्रक्रिया की जा रही है। आयोग के सयुंक्त सचिव सह परीक्षा नियंत्रक अमरेन्द्र कुमार ने बताया कि अभ्यर्थी परीक्षा परिणाम www.bpsc.bih.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। 

इन विभागों में रिक्तियां

नियोजन पदाधिकारी/जिला नियोजन पदाधिकारी, श्रम संसाधन विभाग - 09

जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, अल्प संख्यक कल्याण विभाग - 01

बिहार शिक्षा सेवा, शिक्षा विभाग - 72

ग्रामीण विकास पदाधिकारी, ग्रामीण विकास विभाग-110

नगर कार्यपालक पदाधिकारी, नगर विकास एवं आवास विभाग - 11

आपूर्ति निरीक्षक, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग - 19

बिहार प्रशासनिक सेवा - 30 रिक्तियां

पुलिस उपाधीक्षक, गृह विभाग - 62

जिला समादेष्टा, गृह विभाग - 06

उत्पाद एव निबंधन विभाग - 05

अवर निर्वाचन पदाधिकारी, निर्वाचन विभाग - 46

प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, पंचायती राज विभाग - 14

श्रम संसाधन विभाग - 20

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति कल्याण विभग - 18

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।