विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BPSC TRE Result 2023: बीपीएससी ने इस कैटेगरी में जारी किया 18 विषयों का परिणाम, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Published: Mon, 25 Dec 2023 09:43 PM (IST)

बिहार लोक सेवा आयोग ने 11-12वीं 18 विषयों का परिणाम जारी कर दिया है। 11-12वीं कक्षा के अधीन संस्कृत बंगला ...और पढ़ें

बीपीएससी ने इस कैटेगरी में जारी किया 18 विषयों का परिणाम
बीपीएससी ने इस कैटेगरी में जारी किया 18 विषयों का परिणाम

HighLights

  1. संस्कृत, बंगला, मगही, भोजपुरी, पाली, प्राकृत, मैथिली, संगीत एवं अर्थशास्त्र का जारी हुआ परिणाम
  2. बंगला, मगही, भोजपुरी, प्राकृत, पाली में सभी कोटि में नहीं मिले अभ्यर्थी
  3. आठवीं-नौवीं कक्षा के सामाजिक विज्ञान का भी जारी हुआ परिणाम

जागरण संवाददाता, पटना। BPSC TRE Result 2023 बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने सोमवार की देर शाम द्वितीय अध्यापक नियुक्ति परीक्षा (टीआरई 2.0) के हाई स्कूल के अधीन होने वाली नियुक्ति के लिए 18 विषयों का परिणाम जारी कर दिया गया। माध्यमिक विद्यालय के अधीन नियुक्त होने वाले सामाजिक विज्ञान विषय का भी परिणाम जारी कर दिया।

11-12वीं कक्षा के अधीन संस्कृत, बंगला, मगही, भोजपुरी, पाली, प्राकृत, मैथिली, संगीत, अर्थशास्त्र, जूलोजी, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, दर्शनशास्त्र, गृह विज्ञान, इतिहास, रसायनशास्त्र, गणित एवं भौतिकी विषय शामिल हैं, जबकि माध्यमिक स्कूल के लिए सामाजिक विज्ञान कक्षा छह से आठ के लिए भी परिणाम जारी कर दिया गया। इनमें 8,196 अभ्यर्थी सफल हुए हैं।

कक्षा 11-12वीं के अधीन संस्कृत में 1,046, बंगला में 32, मगही में छह, भोजपुरी में 15, पाली में सात, प्राकृत 16, मैथिली में 129, संगीत में 1,465, अर्थशास्त्र में 777, जूलोजी में 976, समाजशास्त्र 2,004, मनोविज्ञान 1,793, दर्शनशास्त्र में 169, गृह विज्ञान 1,238, इतिहास में 3,936, रसायनशास्त्र में 2,267, गणित में 1,982 एवं भौतिकी विषय में 2,644 अभ्यर्थी सफल हुए हैं।

परिणाम वेबसाइट https://www.bpsc.bih.nic.in/ पर अपलोड कर दिया गया है। अब सफल अभ्यर्थियों को शिक्षा विभाग की ओर से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार काउंसलिंग में भाग लेना होगा।

ये भी पढ़ें- BPSC TRE 2.0 Result : माध्यमिक के आठ विषयों का परिणाम जारी, उर्दू में एससी पुरुष से अधिक एससी महिला का रहा दबदबा; यहां चेक करें रिजल्ट

ये भी पढ़ें- Nitish Kumar के लिए JDU का नया सियासी पैंतरा! पाकिस्तान से कर दी BJP की तुलना, लगाया 'ओछी राजनीति' का आरोप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।