विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BPSC Jobs 2025: बीपीएससी करेगा विशेष शिक्षकों की बहाली, आयोग ने जारी किया परीक्षा कार्यक्रम

Published: Thu, 24 Jul 2025 10:07 PM (IST)

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने विभिन्न विभागों में भर्ती के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है जिसमें 38 ...और पढ़ें

बीपीएससी करेगा विशेष शिक्षकों की बहाली, आयोग ने जारी किया परीक्षा कार्यक्रम
बीपीएससी करेगा विशेष शिक्षकों की बहाली, आयोग ने जारी किया परीक्षा कार्यक्रम

HighLights

  1. बीपीएससी ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर
  2. 7279 विशेष शिक्षकों की होगी भर्ती
  3. अन्य विभागों में भी बंपर भर्तियां

जागरण संवाददाता, पटना। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने गुरुवार को राज्य के विभिन्न विभागों में होने वाली भर्तियों के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। कैलेंडर में भर्तियों की परीक्षा तिथि (प्रीलिम/ मेंस/ इंटरव्यू) को साझा किया गया है। इसमें कुल 38 भर्तियों की तिथि।

बीपीएससी विशेष शिक्षकों की भर्ती करेगा। इस वर्ष नवंबर-दिसंबर में आयोजित परीक्षा से 7279 पदों पर बहाली की जाएगी।

इसके अलावा, असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल-मैकेनिकल) के 118, असिस्टेंट रेवेन्यू एवं अकाउंट्स आफिसर के 285, सहायक शहरी कल्याण एवं निबंधन पदाधिकारी के 285, सहायक सार्वजनिक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन अधिकारी के 54 पद और सहायक शहरी योजना पदाधिकारी के 36 पदों पर बहाली की जाएगी।

साक्षात्कार से भी कई पदों पर बहाली की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1711, आयुर्वेदिक कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर 88, तिब्बी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के 15, आरटीबीएस होमियोपैथ मेडिकल कॉलेज एंड हास्पिटल पटना में असिस्टेंट प्रोफेसर के 13 और बायलर इंस्पेक्टर के एक पद पर साक्षात्कार से नियुक्ति की जाएगी।

इसी तरह, साइंस टेक्नोलॉजी एंड टेक्निकल एजुकेशन डिपार्टमेंट में एचओडी के 241, साइंस टेक्नोलॉजी एंड टेक्निकल एजुकेशन डिपार्टमेंट में प्रोफेसर और साइंस टेक्नोलॉजी एंड टेक्निकल एजुकेशन डिपार्टमेंट में एसोसिएट प्रोफेसर के 455 पदों पर भी साक्षात्कार से नौकरी दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- BPSC 2025: बीपीएससी ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर निकाली भर्ती, 15 जुलाई से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन