यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
BPSC 2025: बिहार लोक सेवा आयोग के ऑफिस में नौकरी का सुनहरा मौका, 26 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) क्लर्क के 26 पदों (BPSC Clerk Bharti 2025) पर भर्ती करेगा। प्रारंभिक परीक्षा 20 सितंबर ...और पढ़ें

HighLights
- बीपीएससी क्लर्क के 26 पदों पर भर्ती
- 20 सितंबर को प्रारंभिक परीक्षा संभावित
- आठ जुलाई से ऑनलाइन आवेदन शुरू
जागरण संवाददाता, पटना। बीपीएससी क्लर्क (लिपिक वर्ग) के 26 रिक्त (BPSC Clerk Bharti) पदों पर बहाली करेगा। आयोग ने शुक्रवार को परीक्षा तिथि भी जारी कर दिया है। आयोग ने कहा है कि प्रारंभिक परीक्षा 20 सितंबर को संभावित है। इससे पहले बीपीएससी ने आवेदन की तिथि जारी की थी।
बताया गया है कि बीपीएससी ऑफिस में ही निम्न वर्गीय 26 लिपिक की आवश्यकता है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया आठ जुलाई से प्रारंभ होगी और अंतिम तिथि 29 जुलाई निर्धारित की गई है।
इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bihar.gov.in पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं।
अब 10 की जगह 13 सितंबर को होगी बीपीएससी की 71वीं पीटी
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की ओर से 71वीं बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 13 सितंबर को होगी। इस बाबत शुक्रवार को बीपीएससी ने अधिसूचना जारी कर दी है।
अधिसूचना के अनुसार पहले से 71वीं पीटी की संभावित तिथि 10 सितंबर थी, लेकिन अब यह 13 सितंबर को होगी, जबकि 13 सितंबर को होने वाली सहायक प्रशाखा पदाधिकारी की परीक्षा अब 10 सितंबर को होगी।
जानकारी के मुताबिक, 1298 पदों के लिए 71वीं बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा होगी। इसके लिए अभ्यर्थी दो से 30 जून तक 470510 अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है। इसमें अंतिम तिथि 30 जून को ही 83133 परीक्षा फॉर्म भरा है।
71वीं बीपीएससी के माध्यम से 100 सीनियर डिप्टी कलेक्टर, 14 डीएसपी, 79 एफएओ, 459 प्रखंड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, 502 प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी की भर्ती होगी।
