Move to Jagran APP

बिहार में लड़के ने बनाया गर्लफ्रेंड से मिलने का प्लान, लड़की के पिता ने चला ऐसा दांव कि जाना पड़ा गोरखपुर

बिहार में प्रेमिका से मिलने का प्लान बनाना प्रेमी को महंगा पड़ गया। चोर बताकर उसकी जमकर पिटाई कर दी गई। लड़के को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। मामला गोपालगंज का है।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Thu, 22 Sep 2022 06:18 PM (IST)Updated: Thu, 22 Sep 2022 06:18 PM (IST)
बिहार में लड़के ने बनाया गर्लफ्रेंड से मिलने का प्लान, लड़की के पिता ने चला ऐसा दांव कि जाना पड़ा गोरखपुर
लड़की से मिलने का प्लान बनाना प्रेमी को महंगा पड़ गया। सांकेतिक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, गोपालगंज : मीरगंज थाना क्षेत्र के निवासी एक युवक की प्रेम-प्रसंग में जमकर पिटाई कर दी गई। मारपीट से प्रेमी की स्थिति गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। लड़का प्रेमिका से मिलने गया था। सूचना मिलने पर स्वजनों ने चोर बताकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। 

loksabha election banner

गांव की लड़की से प्रेम करता था लड़का

बताया जाता है कि घायल मीरगंज थाना क्षेत्र का 22 वर्षीय जितेश दुबे है। वह अपने गांव की एक लड़की से प्रेम करता था। बुधवार की शाम को उसकी प्रेमिका के फोन आने के बाद वह उससे मिलने के लिए चला गया। इसी बीच दोनों के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग के बारे में लड़की के स्वजन को पता चल गया। इसके बाद प्रेमिका के परिवार वालों ने युवक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। चोरी का आरोप लगाकर लड़के को पुलिस को सौंप दिया।

हालत चिंताजनक देख गोरखपुर किया रेफर

मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए लड़के को गोरखपुर रेफर कर दिया। मीरगंज थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने बताया कि प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आया है।

घर में चोर घुसने की दी थी जानकारी

देर रात फोन कर घर में चोर घुसने की जानकारी दी गई थी। जांच के दौरान पता चला कि युवक अपने ही गांव की युवती से प्रेम करता था। उससे मिलने पहुंचा था तो उसकी पिटाई कर दी गई। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल किसी पक्ष के द्वारा अभी तक कोई आवेदन नहीं दिया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.