Move to Jagran APP

बिहार में नेताओं पर किताबों का दौर, अब CM नीतीश की इस पुस्तक का लोकार्पण

सीएम नीतीश कुमार के 16 साल के संसदीय कार्यकाल के दौरान उनके संसद में दिए गए भाषणों पर आधारित किताब संसद में विकास की बातें का लोकार्पण हुआ। इस दौरान किसने क्‍या कहा, जानिए।

By Amit AlokEdited By: Published: Tue, 23 Oct 2018 11:21 PM (IST)Updated: Tue, 23 Oct 2018 11:21 PM (IST)
बिहार में नेताओं पर किताबों का दौर, अब CM नीतीश की इस पुस्तक का लोकार्पण
बिहार में नेताओं पर किताबों का दौर, अब CM नीतीश की इस पुस्तक का लोकार्पण

पटना [राज्य ब्यूरो]। बिहार में इन दिनों राजनेताओं पर किताबें लिखने का दौर चल रहा है। उपमुख्‍यमंत्री सुशील मोदी ने लालू प्रसाद यादव पर 'लालू लीला' लिखी तो लालू के बेटे ने जवाबी किताब लिखने की घोषणा कर दी है। इस बीच मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के संसदीय कार्यकाल के दौरान उनके भाषणों पर आधारित एक पुस्‍तक का लोकार्पण मंगलवार को बिहार विधान परिषद सभागार में हुआ।

loksabha election banner

नीतीश कुमार 1989 से लेकर 2005 तक लगातार छह बार लोकसभा सदस्य रहे। इन 16 वर्षों के दौरान संसद में उनके भाषणों पर संकलित पुस्तक 'संसद में विकास की बातें' का लोकार्पण हुआ। प्रभात प्रकाशन से प्रकाशित इस पुस्तक का संकलन नरेंद्र पाठक ने किया है।

नीतीश ने बिहार को बनाया मॉडल राज्‍य : हरिवंश

इस मौके पर राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश ने कहा कि जिम्मेवार विपक्ष के नाते नीतीश कुमार ने जो कहा, बिहार में सरकार में आने पर उसे साकार करके दिखा भी दिया है। उन्होंने सरदार पटेल के मानक पर बिहार को मॉडल राज्य बनाया। उन्होंने समाजवादियों के बारे में उस धारणा को बदल दिया कि समाजवादी केवल तोडऩे वाले होते हैं। एक समय देश पर बोझ रहा बिहार अब देश को आगे बढ़ा रहा है।

विस अध्‍यक्ष ने बताया आधुनिक बिहार का विश्वकर्मा

विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार 1985 में पहली बार विधानसभा के लिए चुन कर आए उसी समय उनके भविष्य की संभावनाएं दृष्टिगोचर होने लगी थी। उन्होंने सबको प्रभावित किया। उनके कार्य या सम्मान में कभी भटकाव नहीं दिखा। उनके अंदर पहले जो गंभीरता थी वह आज भी उसी रूप में मौजूद है। वह आधुनिक बिहार के विश्वकर्मा है।

हर परिस्थिति में अपनी पात्रता साबित करने की क्षमता

विधान परिषद के कार्यकारी सभापति हारुन रशीद ने कहा कि नीतीश कुमार ने हर वक्त हर परिस्थिति में अपनी पात्रता साबित की है। संसद में जो कुछ कहा उसके मौका मिलने में करके दिखाया है। उन्होंने बिहार के विकास को नई दिखा दी है।

लक्ष्य के प्रति कभी नहीं रहे नाउम्मीद

ऊर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि नीतीश कुमार जैसा व्यक्ति हो तो उसका राजनीतिक अवमूल्यन हो ही नहीं सकता है। अपने लक्ष्य के प्रति वह कभी नाउम्मीद नहीं रहे। संसदीय कार्यमंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार को जो भी दायित्व मिला उसे उन्होंने ईमानदारी पूर्वक निभाया है।

इनकी भी रही उपस्थिति

साढ़े तीन घंटे चले लोकार्पण समारोह को जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह और विधान पार्षद केदार पांडेय ने भी संबोधित किया। संचालन विधान पार्षद रामबचन राय ने किया। सांसद रामनाथ ठाकुर, जदयू के सचेतक संजय कुमार सिंह, पार्टी के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह, विधान पार्षद देवेश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में विधायक, पूर्व विधायक मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.