पटना कॉलेज में छात्रों के बीच हुए बवाल में दस नामजद और 25 अज्ञात पर केस
पटना कॉलेज परिसर में शुक्रवार हुए बवाल मामले में 10 नामजद और 25 अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है।
By Edited By: Published: Sat, 16 Mar 2019 01:19 AM (IST)Updated: Sat, 16 Mar 2019 03:21 PM (IST)
पटना, जेएनएन। पटना कॉलेज परिसर में मिंटो और नदवी हॉस्टल के छात्रों के बीच जमकर मारपीट और बमबाजी करने के मामले में शनिवार को पीरबहोर थाने की पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया। कॉलेज परिसर में हुए बवाल में पुलिस ने नदवी और मिंटू हॉस्टल के 10 - 10 उपद्रवी छात्रों को नामजद किया है। साथ ही दोनों हॉस्टल के करीब 25- 25 अज्ञात स्टूडेंट पर भी केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि बवाल करने वालों को चिन्हित कर लिया गया है। जल्द ही उनके पकड़ लिया जाएगा।
मिंटो के छात्रों ने की थी लड़ाई की शुरुआत
सिटी एसपी के मुताबिक, नदवी हॉस्टल में रहने वाला एक छात्र परीक्षा देकर वापस आ रहा था। तभी मिंटो हॉस्टल के छात्रों ने उसे घेर लिया और जमकर पिटाई कर दी। उस छात्र ने हॉस्टल में आकर साथियों को घटना की जानकारी दी, तब नदवी के लड़के एकजुट हो गए और झुंड में मिंटो हॉस्टल पर चढ़ाई कर दी। दोनों ओर से मारपीट होने लगी। अफरातफरी के बीच मारपीट कर रहे लड़के बम फेंकने लगे। तीन बम विस्फोट की बात सामने आई है। लड़की के चक्कर में हुआ विवाद पुलिस ने कॉलेज के छात्रों से पूछताछ की तो मालूम हुआ कि दोनों पक्षों के बीच लड़की के चक्कर में विवाद हुआ। उस लड़की को लेकर मिंटो हॉस्टल के कुछ लड़कों ने नदवी के एक छात्र को पहले भी धमकाया था।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें