नेपाल के विराटनगर में भारतीय दूतावास के पीछे धमाका, सीमा पर सुरक्षा कड़ी
नेपाल के विराटनगर स्थित भारतीय वाणिज्यिक दूतावास के पीछे देर रात बम विस्फोट हुआ। घटना के बाद भारतीय सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। घटना के कारणों का खुलासा अभी नहीं हो सका है।
By Amit AlokEdited By: Published: Mon, 16 Apr 2018 11:06 PM (IST)Updated: Tue, 17 Apr 2018 09:50 PM (IST)
style="text-align: justify;">पटना [जेएनएन]। बिहार सीमावर्ती नेपाल के विराटनगर स्थित भारत के वाणिज्यिक दूतावास के पीछे देर रात बम धमाका हुआ। घटना के कारणों का फिरलहाल खुलासा नहीं हुअा है। इसके बाद बिहार में नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। नेपाल सीमावर्ती रक्सौल के डीएसपी राकेश कुमार ने रूटीन सतर्कता बढ़ाए जाने की पुष्टि की है, हालांकि उन्होंने विराटनगर में दूतावास के पीछे धमाके की जानकारी से इन्कार किया है।
जानकारी के अनुसार विराटनगर में भारत के वाणिज्यिक दूतावास के पीछे देर रात बम धमाका हुआ। घटना के बाद प्रारंभिक जांच में पता चला कि यह कुकर बम था। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। इसके पीछे किसका हाथ था और इसका मकसद क्या था, इस बाबत फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
स्थानीय लोगों में घटना को तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोग इसे नेपाल के मधेशी बनाम पहाड़ी आंदोलन से जोड़कर भी देख रहे हैं। बहरहाल, घटना के बाद भारतीय सीमा पर सुरक्षा बल अलर्ट हो गए हैं। बिहार के जोगबनी व रक्सौल बॉर्डर पर सुरक्षा बड़ा दी गई है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें