Move to Jagran APP

Holi songs: अक्षरा से लेकर दीपाली-नीतू तक, होली के मजे को दोगुना कर रहे इनके भोजपुरी गीत

Holi songs होली की मस्ती भरी तस्वीर केवल रंग-गुलाल से ही मुकम्मल नहीं होती। असली होली तो तब ही जमती है जब देसी रंग देसी पकवान और लोकगीतों का संगम हो।

By Rajesh ThakurEdited By: Published: Sun, 08 Mar 2020 06:54 PM (IST)Updated: Tue, 10 Mar 2020 08:33 AM (IST)
Holi songs: अक्षरा से लेकर दीपाली-नीतू तक, होली के मजे को दोगुना कर रहे इनके भोजपुरी गीत
Holi songs: अक्षरा से लेकर दीपाली-नीतू तक, होली के मजे को दोगुना कर रहे इनके भोजपुरी गीत

पटना, जेएनएन। होली की मस्ती भरी तस्वीर केवल रंग-गुलाल से मुकम्मल नहीं होती। रंगों के इस त्योहार की पहचान देसी पकवान और देसी अंदाज वाले लोक गीतों की वजह से भी है। दरअसल असली होली तो तब ही जमती है, जब देसी रंग, देसी पकवान और लोकगीतों का संगम हो। पिछले कुछ सालों से होली पर बज रहे फूहड़ गीतों की वजह से लोकगीतों से कटते जा रहे लोगों के लिए इस बार थोड़ी राहत है।

loksabha election banner

युवाओं के मूड और होली के गीतों को देखते हुए इस बार बॉलीवुड का तड़का लिये होली गीत धूम मचा रहे हैं। इसमें भोजपुरी गायिका अक्षरा सिंह, गायक दीपाली-ऐश्‍वर्य, स्‍नेह उपाध्‍याय, नीतू नवगीत आदि चर्चित नाम हैं। 

अक्षरा सिंह के सुरों पर झूमने को तैयार युवा

भोजपुरी सेंसेशन अक्षरा सिंह पर होली की खुमारी दिख रही है। तभी उन्होंने अपने यूट्यूब अकाउंट अक्षरा सिंह पर होली स्पेशल एक गाना 'प्राइवेट रोमांस' जारी किया है। इसमें उन्होंने एक गाना गाया है, जिसके बोल हैं-  'टिक टॉक पर होली मेरा वायरल करा दो'। इस गाने को खुद अक्षरा सिंह ने अपने सुरों से सजाया है। यह गाना इस होली भोजपुरी को पसंद करने वाले लोगों के लिए बेहद खास है। अक्षरा कहती हैं कि 'प्राइवेट रोमांसÓ सभी संगीत प्रेमियों के लिए होली का तोहफा है मेरी ओर से। इस गाने में कई रंग हैं, जिसमें आप सराबोर हो जायेंगे। अक्षरा ने बताया कि उन्होंने यह गाना बड़े शौक से बनाया है। इसका वीडियो भी शानदार है, जिसे बॉलीवुड टच दिया गया है। दरअसल यह गाना भोजपुरी संगीत, रैप और जोगीरा का कोलिजन है। उम्मीद करती हूं सभी को ये गाना काफी पसंद आएगा। 

दीपाली और ऐश्वर्य के प्यार का रंग चढ़ेगा परवान

इस बार होली में गायक ऐश्वर्य और दीपाली का नया गाना 'रंग दे...' रिलीज होते ही लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करने लगा है। इस गाने के बोल में प्यार और होली के रंग साफ देखने को मिल रहे हैं। इस गाने को दोनों ने अपने सुर दिए हैं। ये गाना हिंदी होली गीत प्रेमियों के लिए बहुत खास है। ऐश्वर्य अपने वीडियो के बारे में बताते हैं कि इसे होली के मूड में तो बनाया ही गया है, गाने की लाइन में प्यार के रंगों को भी दिखाया गया है। ऐश्वर्य का मानना है कि होली में इस गाने को जरूर पसंद किया जाएगा। 

'नहीं आए सजनवा फागुन में...' पर लोगों का आ रहा दिल

फागुन और होली के रंगों को जोड़ते हुए गायिका नीतू नवगीत ने भी अपना नया वीडियो रिलीज किया है। इसमें उन्होंने सारे परंपरागत विषयों का ध्यान रखते हुए अलबम तैयार किया है। अपने वीडियो के बारे में नीतू बताती हैं कि उन्होंने लोक संस्कृति और लोक परंपरा को जिंदा रखने की कोशिश की है। उनका कहना है कि होली में कई ऐसे गीत आने हैं, जो सुनने में सही नहीं लगते हैं। इसलिए हमने लोकगीत को फिल्मी तरीकों के साथ पेश किया है। यह देखने वालों के साथ ही सुनने वालों को भी बहुत पसंद आएगा। 

स्नेह उपाध्याय का 'हैलो जी होली है...' भी हो रहा वायरल

इस होली स्नेह उपाध्याय द्वारा गाया हुआ गाना 'हैलो जी होली है...' भी बहुत ज्यादा लोगों को पसंद आ रहा है। इस गाने को स्नेह ने अपने पुराने वायरल वीडियो 'हैलो कौन...' की तर्ज पर तैयार किया है। इस गाने में होली के रंग, खुशी और युवाओं को पसंद आने वाले म्यूजिक को डाला गया है। इस गाने में बिहारी लुक के साथ नए ट्रेंड वाले शब्दों का भी चयन किया गया है। अपने वीडियो के बारे में स्नेह बताती हैं कि नया गाना हर उम्र के लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करेगा। स्नेह का कहना है कि भोजपुरी में होली में आने वाले फूहड़ गानों से युवा अब दूर भाग रहे हैं। इसको देखते हुए युवाओं की पसंद के मुताबिक इस गाने को बनाया गया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.