Move to Jagran APP

मुंबई पहुंचीं बॉलीवुड की हिम्‍मतवाली गर्ल, चिराग बोले- किसी की विरासत नहीं मुंबई, कंगना का साथ दें लोग

सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में कई बड़े लोगों के खिलाफ बोलने वाली कंगना रनोट मुंबई पहुंच गईं हैं। चिराग पासवान ने लोगों से उनका साथ देने की अपील की है।

By Amit AlokEdited By: Published: Wed, 09 Sep 2020 04:36 PM (IST)Updated: Thu, 10 Sep 2020 07:28 AM (IST)
मुंबई पहुंचीं बॉलीवुड की हिम्‍मतवाली गर्ल, चिराग बोले- किसी की विरासत नहीं मुंबई, कंगना का साथ दें लोग

पटना, जेएनएन। अपनी पहले की घोषणा के अनुसार बॉलीवुड एक्‍ट्रेस कंगना रनोट (Kangana Ranaut) मुंबई (Mumbai) पहुंच गईं हैं। मुंबई में उनकी एंट्री रोकने की घोषणा के जवाब में उन्‍होंने कहा था कि मुंबई किसी के बाप की नहीं है, मैं नौ सितंबर को आ रही हूं, दम हो तो रोक लें। उनके मुंबई पहुंचने पर लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के अध्‍यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने ट्वीट कर कहा है कि मुंबई किसी की विरासत नहीं है, वहां लोग कंगना का साथ दें।

loksabha election banner

विदित हो कि बिहार के रहने वाले सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के मामले में कंगना ने जोर-शोर से नेपोटिज्‍म (Nepotism) का मुद्दा उठाया। इसके बाद उन्‍होंने बॉलीवुड के ड्रग कनेक्‍शन की भी बात कही। अपने बयानों के कारण उनका बॉलीवुड व राजनीति के कई बड़े लोगों से पंगा हो गया। वे उनकी आंखों की किरकिरी बन गईं। उन्‍हें मुंबई में नहीं घुसने की धमकी दी गई। लेकिन धमकियों से बपरवाह बॉलीवुड की यह हिम्‍मतवाली पंगा गर्ल बुधवार को मुंबई पहुंच गई है। अब उनके समर्थन में चिराग पासवान भी सामने आए हैं।

चिराग पासवान ने लिखा- सभी देशभक्त कंगना के साथ

चिराग पासवान ने कंगना के संमर्थन में अपने ट्वीट में लिखा है कि सभी देशभक्त कंगना रनोट के साथ हैं। बिहारी लड़के की लड़ाई लड़ने के साथ बॉलीवुड की सच्चाई बताने पर कई लोग उनके खिलाफ हो गए हैं। उन्‍होंने कंगना देश की बेटी बताते हुए मुंबई में रह रहे बिहारी व उत्तर भारतीय समेत सभी लोगों से मुंबई में उनका साथ देने की अपील की है।

मुंबई को सबने मिलकर बनाया, किसी अकेले की विरासत नहीं

चिराग विराग ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा है कि महाराष्ट्र भी भारतीय संविधान के अंतर्गत आने वाला प्रदेश है। आज कंगना के साथ जो हुआ है, वह देश के विभिन्न प्रांतों से आये अन्‍य लोगों के साथ भी हो सकता है। मुंबई को सबने मिलकर बनाया है, वह किसी अकेले की विरासत नहीं है।

यह भी देखें: BMC की करवाई पर कंगना का Tweet कहा, मेरी मुंबई 'PoK' बन गई है


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.